रेगर समाज का काली माता का मेला 28 मई रविवार को

आज दिनांक 29 अपै्रल – सर्व श्री रैगर पंचायत चारो बारी द्वारा प्रातः 09 बजे रेगरान विष्णु मन्दिर डिग्गी तालाब के पीछे डिग्गी बाजार अजमेर में काली माता मेले को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता छगनलाल दोलिया द्वारा की गई ।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष अरविन्द धौलखड़िया ने बताया कि मिटिंग में सर्व समाज बन्धुओं द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली माता का मेला 28 मई रविवार को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा व रात्रि जागरण 27 मई शनिवार को आयोजित किया जायेगा। मिटिंग में मेले को सफल बनाने हेतु भी विचार विमर्ष किया गया।
मिटिंग में अध्यक्ष अरविन्द धोलखेडिया, गुलाबचंद सवासिया, रतनलाल बोहरा, तेजपाल मडरावलिया, प्रकाश सवासिया, प्रकाश खेतावत, ओमप्रकाश नोगिया, अशोक सुकरिया, मदनलाल खेतावत, माणकचंद धौलपुरिया व मूर्तिकार सहित कई समाज बन्धुओं ने माता जी के मेले को लेकर अपने-अपने राय और सुझाव दिए।

अरविन्द धौलखेडिया
अध्यक्ष
मो. 9314667613

error: Content is protected !!