सामूहिक विवाह हेतु जैन अग्रवाल युवा परिषद की बैठक सम्पन्न

केकड़ी 1 मई (पवन राठी)
अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वाधान में जैन अग्रवाल समाज केकड़ी द्वारा अग्रवाल समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 11 जून को आदिनाथ वाटिका केकड़ी में आयोजित किया जा रहा है ।
इसकी तैयारियों हेतु जैन अग्रवाल युवा परिषद की मीटिंग का आयोजन मुकेश जैन मेडिकल की अध्यक्षता में आदिनाथ एकेडमी में आयोजित की गई । महामंत्री रितेश जैन ने बताया कि उक्त विवाह सम्मेलन में 17 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है, तथा 25 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है ।
मंत्री आशुतोष सिंघल व विनोद कुमार जैन ने बताया कि जोड़ों के पंजीयन की अंतिम तिथि 11मई रखी गई है। मीटिंग में सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की ओर विभिन्न कमेटियों का गठन करते हुए सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई ।
मीटिंग में युवा परिषद के दिलीप जैन, कैलाश रांटा, अभिषेक जैन, ज्ञान चंद रामथला,शम्भू जैन धुंधरी,पारस बाजटा, शीतल जैन,ज्ञान चंद जैन ज्वैलर्स,गोविन्द जैन, विनय भगत,कमल भाल, रमेश रांटा,महावीर प्रसाद जैन,राजेन्द्र जैन,कैलाश जैन, मनोज जैन ,सुशील जैन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
पारस जैन
मीडिया प्रभारी

error: Content is protected !!