अजमेर, 01 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश के प्रत्येक परिवार को महंगाई से राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे महंगाई राहत कैम्प बड़ी संख्या में आमजन को जोड़ने में सफल सिद्ध हुए हैं। जिले में मात्र एक सप्ताह में इन शिविरों के जरिए 1.14 लाख परिवारों को विभिन्न योजनाओं में महंगाई से राहत की गारंटी दी गई है।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि बीते सप्ताह 24 अप्रेल को शुरूआत के बाद मात्र छह दिनों में 29 अप्रेल तक जिले में एक लाख 14 हजार 365 परिवारों को विभिन्न योजनाओं में महंगाई से राहत प्रदान की गई है।
शहरी क्षेत्र
उन्होंने बताया कि अजमेर शहर में 26345, नसीराबाद में 5369, पुष्कर में 2356, सरवाड़ में 2899, किशनगढ़ में 13670, केकड़ी में 3678, बिजयनगर में 2270 और ब्यावर में 9098 परिवारों को मुख्यमंत्री महंगाई से राहत योजना के तहत गारंटी कार्ड वितरित किए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र
जिला कलक्टर ने बताया कि केकड़ी ग्रामीण क्षेत्र में 3523, सावर में 3136, सिलोरा में 6232, पीसांगन में 4564, भिनाय में 3866, श्रीनगर में 4080, अजमेर ग्रामीण में 6995, जवाजा में 6095, अरांई में 3204, मसूदा में 4790 एवं सरवाड़ में 2303 ग्रामीण परिवारों को एक सप्ताह में राहत प्रदान की गई।
5 लाख से अधिक गारंटी कार्ड हुए जारी
उन्होंने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैंपों के दौरान गत एक सप्ताह में 5 लाख 7 हजार 379 मुख्यमंत्री गारण्टी कार्ड जारी किए गए। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना से 81 हजार 237, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा से 97 हजार 29, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना से 97 हजार 29, मुख्यमंत्री कृषि 2000 यूनिट मुफ्त बिजली से 3 हजार 278, मुख्यमंत्री 100 यूनिट मुफ्त घरेलू बिजली 83 हजार 953, इंदिरा गांधी 500 रूपए गैस सिलेण्डर से 31 हजार 513, मुख्यमंत्री कामधेनु योजना से 33 हजार 52, मुख्यमंत्री पेंशन सम्मान से 33 हजार 318, महात्मा गांधी नरेगा में 125 दिन रोजगार से 33 हजार 301 तथा इंदिरा गांधी शहरी 125 दिन रोजगार से 13 हजार 669 को लाभान्वित किया गया।