राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरवाड़ा परीक्षा परिणाम किया गया जारी

केकड़ी 2 मई (पवन राठी)
निकटवर्ती ग्राम बीरवाड़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं शिविरा पंचांग के अनुसार सभी लोकल कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया । विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसके साथ ही आज छात्र अभिभावक बैठक (PTA मीटिंग )का भी आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति में छात्र छात्राओं को समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। इस बैठक में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर पर अभिभावकों से विचार विमर्श किया गया। शिक्षक अब्दुल देशवाली ने बताया कि आज से ही नए सत्र का शुभारंभ हो गया है अतः सभी अभिभावकों से आह्वान किया गया कि अपने 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अधिक से अधिक विद्यालय में नामांकन करवाएं।

इस बार शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा परिणाम का पैटर्न परिवर्तन किया गया हैं जिसमें कक्षा 1 से 3 का परीक्षा परिणाम ऑफलाइन रहा एवं कक्षा 4, 6 ,7, 9 व 11 का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किया गया।
इस अवसर संस्था प्रधान महेंद्र कुमावत ,शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली, बजरंग लाल खाती, शीतल सोलंकी,विमला बैरवा, ऋतु रानू एवं कई अभिभावक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता s.m.c. अध्यक्ष देवराज गुर्जर ने की।

error: Content is protected !!