केकड़ी 5 मई (पवन राठी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी द्वारा आज दिनांक 5 मई को ग्राम पंचायत कोहडा के सभागार में मेगा विधिक चेतना शिविर डोर स्टेप काउंसलिंग का आयोजन अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 2 केकड़ी के आदेश निर्देशानुसार सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट केकड़ी की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर में करीब 300 व्यक्ति उपस्थित रहे शिविर में उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली तहसीलदार केकड़ी राम कल्याण मीणा विकास अधिकारी मधुसूदन अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत बार एसोसियन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़- सरपंच ग्राम पंचायत कोहड़ा श्रवण लाल सरपंच ग्राम पंचायत नायकी लाभचंद सरपंच मेवदा कलां शंकर लाल सी आर दशरथ सिंह द्वारा भाग लिया गया।
शिविर में पंचायती राज विभाग राजस्व विभाग खाद्य सुरक्षा विभाग सहकारिता विभाग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग विद्युत विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग महिला बाल विकास विभाग चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में पंचायत राज विभाग द्वारा 5 पट्टा आवेदन 83 व्यक्तियों के जॉब कार्ड में आधार फीडिंग 27 व्यक्तियों का जॉब कार्ड वेरिफिकेशन 3 व्यक्तियों के नवीन जॉब कार्ड बनाए गए।
राजस्व विभाग द्वारा 11 सहमति बंटवारा 37 खाता दूरस्ती 38 नामांतरण 43 नकल प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया ।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पांच खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन लिए गए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 1 हैंड पंप रिपेयर करवाया गया। विद्युत विभाग द्वारा एक विद्युत कनेक्शन करवाया गया ।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 6 आवेदन करवाए गए।
चिकित्सा विभाग द्वारा चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 9 आवेदन प्राप्त किए गए ।
इस अवसर पर सुश्री मर्यादा शर्मा द्वारा शिविर को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों के संबंध में जानकारियां दी गई तथा शिविर में उपस्थित लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं राजीनामा योग्य प्रकरणों प्राधिकरण के गठन के उद्देश्य विभिन्न विधिक अधिकार व अन्य विधिक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ।
उपखंड अधिकारी श्री विकास कुमार पंचोली द्वारा लोक अदालत के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया ।
बार एसोसियन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौर द्वारा पीड़ित प्रतिकर स्कीम के संबंध में जानकारियां दी गई।
मेगा विधिक चेतना एवं जनकल्याणकारी शिविर के पश्चात डोर स्टेप काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया उक्त शिविर में केकड़ी स्थित पांचों न्यायालयों के राजीनामा योग्य प्रकरणों में उपस्थित पक्ष कारण के मध्य काउंसलिंग की गई ।