धारण किया जाए वही धम्मा बनते है – विनय पाल
आज दिनांक 05 मई 2023 – बुद्धा हिल्स ज्योति विहार अजय नगर पर आयोजित त्रिगुण पावन बुध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सर्वधर्म संगोष्ठी में बौद्ध धर्म के बनते विनय पाल ने कहा कि जो धारण किया जाए वही असली धम्मा है तथा भगवान बुद्ध के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में मैत्री संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भगवान बुध के सामने प्रार्थना की तत्पश्चात वहां के बैरवाल डॉक्टर लेखराज प्रेम प्रकाश अमरपाल सहित अन्य गणमान्य प्रबंधकों के द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का दुपट्टा व पुष्प देकर अभिनंदन किया गया।
सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने भगवान बुद्ध के चार प्रमुख सिद्धांतों की चर्चा करते हुए उन पर प्रकाश डालते हुए कहां की वर्तमान समय में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं कितनी प्रासंगिक है। फादर कॉस्मो शेखावत ने बौद्ध धर्मावलंबियों का अभिनंदन किया एवं वर्तमान समय में युवाओं को धर्म की धारा से किस प्रकार जोड़ा जाए इस पर विचार व्यक्त किए। सरदार जी.एस सुखी ने कहा की राजस्थान में अजमेर से सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश पूरे विश्व में जाता है यहां पर ब्रह्मा मंदिर, दरगाह, चर्च, जैन तीर्थ नारेली एवं बौद्ध मठ आपसी में त्रिका संदेश देते हैं। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुदामा जी ने ओजस्वी विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रवाद से बढ़कर कोई धर्म नहीं है फिर मानवता एवं आपसी सौहार्द शहर वासियों में स्प्रे नजर आता है। ब्रम्हाकुमारी आशा बहन ने सभी की मंगल कामना करते हुए राजयोग का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत जी जनरल मैनेजर आई.जी.एल ने अपने विचारों से समाज के लोगों को अवगत कराते हुए कहा की वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को शिक्षित वह संस्कारित करने की आवश्यकता है क्योंकि युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रही है। प्रेम प्रकाश ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह के रूप में धार्मिक पुस्तकें प्रदान की।
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777