मुख्यमंत्री अषोक गहलोत का हेलीपैड पर किया स्वागत

अजमेर 05 मई – प्रदेश के लोकप्रिय जननायक मुख्यमंत्री महोदय के अजमेर आगमन पर हेलीपैड पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर सुश्री द्रौपदी कोली ने पार्षद गणों की ओर से सूत की माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें आमजन की समस्याओं से अवगत कराया जिनमें बीपीएल परिवारों इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना में रजिस्ट्रेशन पर आ रही परेशानी से अवगत कराते हुए, एपीएल श्रेणी के परिवारों को जो आर्थिक रूप से पिछड़े में हैं उन्हें फूड किट देने, 1975 से पूर्व की कच्ची बस्ती में निवास कर रहे हो लोगों को 69 क में पट्टे देने, एडीओ की 48 कच्ची बस्तियों को निगम द्वारा लेने में आनाकानी से अवगत कराया।
इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, बीना टांक सहित निर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदगण कल्पना भटनागर, विजय नगोरा, हरिप्रसाद जाटव, पुनीत सांखला, शमसुद्दीन, धीरज बुंदेल, गायत्री, पूर्णिमा बुंदेल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
भवदीया
(द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष
मो. 9351329069

error: Content is protected !!