अजमेर 13 मई। श्री ताराचन्द हुन्दलदास खानचन्दानी सेवा संस्था अजमेर द्वारा संचालित श्री अमरापुरा सेवा घर में 15 मई से निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का तृतीय बैंच प्रारम्भ किया जाएगा व पूर्व में कम्प्यूटर प्रशिक्षण व सिलाई सिखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा एवं तृतीय बैंच का उद्घाटन 14 मई, 2023 कल रविवार को सायं 4 बजे किया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व वित्त अधिकारी गोविन्द व्यास व विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल खिलाड़ी विनित लोहिया उपस्थित रहेगें। प्रगति नगर स्थिति अमरापुर सेवा घर में द्वितीय तल पर बैसिक कम्प्यूटर की जानकारी के लिए कम्प्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रारम्भ किया जा रहा है।
संस्था सचिव शंकर बदलानी ने बताया कि इस निःशुल्क प्रशिक्षण सेवा में अपनी सेवाऐं देने वाले भामाशाह व समाजसेवी आमंत्रित है। सम्पर्क दूरभाष 0145-3558698 मो. 8824913577 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
शंकर बदलानी
सचिव
मो. 9251003143