मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार
अजमेर! वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती के अवसर पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन की घोषणा करने का स्वागत करते हुए कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है!
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने अदम्य साहस एवं वीरता से राजस्थान के इतिहास को सुशोभित करने वाले मेवाड़ रत्न महान योद्धा कुशल प्रशासक वीरता पराक्रम त्याग एवं देशभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन करने पर मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त किया है !
अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डाँ श्रीगोपाल बाहेती डाँ राजकुमार जयपाल पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी राजेश टण्डन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल डाँ संजय पुरोहित अजय तेनगौर जूलियस क्लेमेट ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मामराज सेन ने भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है!
इसी प्रकार नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली पार्षद हेमंत जोधा महेश चौहान नोरत गुर्जर सर्वेश पारीक लक्ष्मी बुंदेल ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद शैलेंद्र अग्रवाल पवन ओड देशराज मेहरा विश्राम चौधरी एडवोकेट सम्राट भीम सिंह दिलीप सामनानी सेम डेविडसन अनुपमा दास मोहित मल्होत्रा अब्दुल फरहान पायल जैन ने भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया!