मोदी शासन के नौ वर्ष पूरे होने पर विधायक देवनानी सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विजय स्मारक पर की सफाई

-विजय स्मारक से दीनदयाल उपाध्याय स्मारक तक पूरे क्षेत्र में की सफाई, शहरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश
-देवनानी ने 51 स्वच्छता सैनिकों का किया सम्मान, नागरिकों से 31 मई को मोदी की आमसभा में आने का किया आह्वान
अजमेर, 25 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के नौ वर्ष पूरे होने पर शहर भाजपा बजरंग मंडल की ओर से गुरूवार को बजरंग गढ़ चौराहा स्थित विजय स्मारक और आसपास सफाई अभियान चलाया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी सहित अनेक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई की। उन्होंने शहरवासियों का आह्वान किया कि वे भी अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें।
देवनानी ने बताया कि मोदी के शासन के नौ वर्ष 31 मई को पूरे होने वाले हैं। इसे देखते हुए भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बजरंग मंडल की ओर से विजय स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ इस अभियान में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओ ने विजय स्मारक से दीनदयाल उपाध्याय स्मारक तक क्षेत्र में सफाई की।
देवनानी ने बताया कि मोदी ने नौ वर्ष पहले केंद्र में सत्ता संभालने के साथ ही सबसे पहले देश में सफाई अभियान चलाने की शुरू की थी। उन्होंने इस अभियान में स्वच्छ भारत मिशन नाम दिया था। इस अभियान का शुभारंभ करते हुए खुद मोदी ने सफाई की थी। उनके आह्वान पर देशभर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चला था। तब से लेकर अब तक पूरे भारत में स्वच्छ भारत मिशन अभियान लगातार चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन का नतीजा सबके नाम सामने है। देशभर में स्वच्छता दिखाई देती है।
देवनानी ने कहा कि स्वच्छ भारत मोदी का सपना है, जो अब साकार होता नजर आ रहा है। स्वच्छता अभियान केवल एक दिन, एक महीने या एक साल के लिए नहीं है। इसे स्वच्छता को स्थाई रूप से जीवन का हिस्सा बनाएं और ऐसी प्रेरणा देने वाले मोदी को सुनने के लिए के लिए जरूर आमसभा में आएं। उन्होंने स्वच्छता अभियान के माध्यम से जन-जन को जोड़ने के लिए व आमसभा में सभी वर्ग की सहभागिता के लिए 51 स्वच्छता सैनिकों का सम्मान करते हुए सभी स्वच्छता सैनिकों से 31 मई को मोदी की आमसभा में आने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी वीरमदेव सिंह, निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक व पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत, शहर भाजपा जिला मंत्री राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम, महामंत्री रचित कच्छावा, मुकेश सोनी, राजेंद्र राठौड़, गंगाराम सैनी, जे.के. शर्मा, त्रिलोक जादम, गजेंद्र गहलोत, सुरेंद्र माथुर, अजय नरूका आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!