वार्ड अध्यक्ष का किया सम्मान, जल्द संगठन का होगा विस्तार

राजसमंद। शहर में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष का सम्मान समारोह और बैठक का आयोजन व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल कीर रहे।
इस दौरान मिश्री लाल शर्मा, नारायण लाल कुमावत, उदय लाल लोहार आदि नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल कीर ने कहा कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने 27 मई को जयपुर में शपथ समारोह का आयोजन किया था, जिसमें 5000 नवनियुक्त सर्किल प्रभारियों ने शपथ ली। संगठन का विस्तार जारी रहेगा। आगे वार्ड अध्यक्ष तक नियुक्तियां दी जाएंगी । वार्ड अध्यक्ष को अपने सर्किल में पार्टी के दिशा निर्देशानुसार कार्य करना होगा और नए सदस्यों को जोड़ना होगा।
मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर ने बताया है कि 18 जून 2023 को गंगानगर में दिल्ल के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा । जिसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित करेंगे । जनसभा में शामिल होने के लिए लोगो को प्रेरित करेंगे।
प्रदेश संयुक्त सचिव अमित वर्मा ने बताया कि सभी सर्किल इंचार्ज अपने-अपने सर्किल में मीटिंग का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिल्ली के सीएम केजरीवाल की सभा में जाने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव अमित वर्मा, व्यापार विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल कीर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कालूराम कुमावत, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना देवी खटीक,
जिला मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर, राजसमंद शहर ब्लॉक अध्यक्ष परसराम कुमावत, कुंवारिया ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु कीर, धर्मेश चंदेल, कैलाश चंदेल, राम लाल सुथार, नंदलाल आदि उपस्थित थे

पप्पू लाल कीर
AAP- मीडिया प्रभारी
पप्पू लाल कीर (राजसमंद)
pappukeer31275@gmail.com

error: Content is protected !!