योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है- देवनानी

– विधानसभा क्षेत्र में 25 स्थानों पर योग शिविर का आयोजन, पांच स्थानों पर देवनानी ने लिया भाग
– योग शिविर में लोगों को बताया योग से कैसे स्वस्थ और निरोगी रखा जा सकता है शरीर को

अजमेर, 18 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि आज रविवार विधानसभा क्षेत्र में 25 स्थानों पर योग शिविरों का हुआ आयोजन। केन्द्र में मोदी सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
देवनानी ने बताया कि त्रिदिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन ही लोगों ने काफी उत्साह से भाग लिया। देवनानी ने पांच स्थानों पर आयोजित योग शिविर में भाग लेकर स्वयं ने भी योग किया। देवनानी योग शिविर में भाग ले रहे लोगों को अपने स्वास्थ्य और फिट रहने के तौर तरीको से लोगो को अवगत कराया।
देवनानी ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है।
उन्होनें बताया कि इन योग शिविरों का आयोजन प्रातः 06 से 07 बजे तक निर्धारित स्थानों पर हुऐ। देवनानी ने इन 05 स्थानों पर आयोजित शिविरों में भाग लिया।

देवनानी ने यहां आयोजित योग शिविरों में लिया भाग –
वार्ड 01 – सीताराम उद्यान, प्रगति नगर कोटडा,
वार्ड 02 – दाहरसेन स्मारक, हरिभाऊ उपाध्याय नगर,
वार्ड 5 व 8- भागचंद सोनी नगर कम्यूनिटी हॉल,
ग्रामीण क्षेत्र – फॉयसागर रोड़ स्थित विनायक विहार मन्दिर वं राज कॉलोनी स्थित तिरूपति बालाजी मन्दिर स्थित योग शिविरों में भाग लिया। देवनानी के साथ योग शिविर में कार्यक्रम संयोजक योगेश शर्मा, योग प्रभारी व पार्षद अजय वर्मा, श्याम सुन्दर जोशी, गौरव शर्मा, धनराज चौधरी, योगेश व्यास, अनिल बंसल, रोशन कच्छावा सहित अनेक क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता सहभागी बने।

error: Content is protected !!