विद्यासागर तपोवन छतरी योजना में आज आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 संकल्प सागर जी महाराज मुनि श्री 108 सद्भाव सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 56 वा दीक्षा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर एक विशेष प्रवचन सभा भी आयोजित की गई जिसमें श्रद्धालुओं के साथ-साथ मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज एवं सद्भाव सागर जी महाराज ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को नमन करते हुए अपनी बात कही
मुनि श्री संकल्प सागर जी महाराज ने कहा कि आचार्य विद्यासागर गुरुदेव जैसे संत जैन धर्म के लिए बहुत बड़ा गौरव है हम पुण्य शाली हैं जो आज हम उनकी महान चर्या
को देख पा रहे हैं कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष मनीष अजमेरा ने दीप प्रज्वलन किया
मुनि श्री सद्भाव सागर जी महाराज ने वचन देते हुए कहा कि संत शिरोमणि उन्हें इसीलिए कहा जाता है कि सभी संतो के सरताज हैं आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जैन संस्कृति पर बहुत बड़ा उपकार है
श्री सुनील जैन होकरा ने बताया की संध्या काल में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की 56 दीपक से आरती की गई
