विधानसभा क्षेत्र के ओपिनियन मेकर्स से संपर्क कर समर्थन का अभियान
अजमेर 30 जून। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा की और से देश भर में शुरू किया गया महाजनसंपर्क अभियान संपर्क से समर्थन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावशाली और नेतृत्वशील ओपिनियन मेकर्स से संपर्क कर उनसे समर्थन मांग रहे है। इस अभियान के तहत देवनानी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 9 साल के उपलब्धियों वाली बुकलेट विभिन्न ओपिनियन मेकर्स को सौंप उनसे समर्थन मांगा।
इसी कड़ी में देवनानी ने परमपूजनीय सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज, पूजनीय उत्तम स्वामी महाराज, मेहन्दीपुर बालाजी धाम, कोटडा के महन्त विष्णु कुमार जी जोशी, साध्वी अनादि सरस्वती ,महर्षि दयानन्द सरस्वती कुलपति अनिल कुमार शुक्ला, उद्योगपति राजा ठरानी, मैजर शैतान सिंह छात्रावास शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत रिटायर्ड ले कर्नल नंददुलारे माथुर,एस.डी. बाहेती, वल्लभ माहेश्वरी, ब्रिजेश अग्रवाल, अजमेर ज़िला बार कौंसिल अध्यक्ष नरेन्द्र राठौड़,, क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के निदेशक रमेश क्षेत्रपाल,, भारतीय वन सेवा सेवानिवृत सुरेंद्र सिंह राठौड़, कॉटन कॉरपारेशन इंडिया वरिष्ठ खरीद अधिकारी सेवानिर्वत एस.एस. वालिया, आरएफसी पूर्व मैनेजर राजकुमार तायल से महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित ’सम्पर्क से समर्थन’ कार्यक्रम के तहत सम्पर्क किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए समर्थन भी मांगा। देवनानी ने बताया की प्रत्येक भाजपा विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में विभाजित ओपिनियन मेकर्स से संपर्क कर समर्थन के अभियान में जुटा हुआ है जिसमे राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, कलाकार,प्रमुख उद्योगपति, शहीदों के परिवार, रक्षा कर्मियों के परिवार, विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त परिवार सहित पेशेवर व समाजसेवी शामिल है।
संतो और महात्माओं ने मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल की सराहना कर आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश अध्यात्मिक पनरूत्थान की ओर बढ रहा है। 09 वर्ष में कार्यकाल में धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है। उधोगपतियों और व्यापारियों ने मोदी की आर्थिक नितियों की सराहना की उन्होने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यस्था बन चुका है,तीसरी बड़ी अर्थव्यस्था बनने की ओर अग्रसर है।
देवनानी ने कहा की इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत चलाए जा रहे संपर्क से समर्थन की श्रंखला में 100 से अधिक ओपिनियन मेकर्स से संपर्क किया जाएगा। साथ ही उन्हे पिछले 9 सालो में पीएम मोदी की अगुवाई में देश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी जा रही है जिसके एक अलग से बुकलेट भी दी जा रही है।
संपर्क से समर्थन के इस अभियान में विधायक देवनानी के साथ कार्यक्रम संयोजक आनंदसिंह राजावत शहर ज़िला उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी,पूर्व पार्षद जेके शर्मा,राजेश शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, पार्षद रमेश चेलानी ,मनोहर मोटवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता एव पदाधिकारी सहभागी बने।
