– केंद्र सरकार की सफलताओं और राज्य की विफलताओं पर होगा मंथन – देवनानी
– कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी रणभेरी का करेगा आगाज – देवनानी
पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधानसभा विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया की केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की योजनाओं और उसके प्रचार प्रसार के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा हैं। सम्मेलन में भाजपा के सभी सात अग्रिम मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल होंगे और साथ ही आईटी टीम भी मोजूद रहेगी। सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के फायदे आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही आईटी टीम के जरिए ऐसे जनउपयोगी योजनाओं का सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए प्रचार प्रसार करने की रणनीति पर मंथन होगा।
देवनानी ने कहा की पिछले 9साल के मोदी राज में देश ने कई मोर्चों पर भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। फिर चाहे हो आयुष्मान भारत योजना हो या फिर स्वच्छ भारत मिशन जो एक जनांदोलन के रूप में चल रहा है। गरीब को गणेश मानकर केंद्र सरकार ने अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है और अब इस मुहिम को और ज्यादा गति दी जाएगी। इसके साथ ही सम्मेलन के राज्य के कांग्रेस सरकार की साढ़े चार साल की विफलताओं को भी जनता के बीच में रखने की रणनीति पर विचार होगा। बेरोजगारी, महिला अपराध, पेपर लीक, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दे है जिस पर वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार सफल साबित नही हुई है।
सम्मेलन की तैयारियां जोरो से जारी है और इसके लिए विधायक देवनानी अपने निवास स्थान पर सभी मोर्चों की अलग अलग बैठक ले रहे है। शुक्रवार को ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा और आईटी सेल की बैठक आयोजित की गई जिसमे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को सम्मेलन से जोड़ने का आव्हान किया गया। सम्मेलन में उत्तर विधानसभा क्षेत्र से एक हजार कार्यकर्ताओ के जुटने की उम्मीद जताई गई है।
बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री राजेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, अंकित गुर्जर, मुकेश चौहान, अनिल आसनानी, अनुपम गोयल, महेन्द्र सिंह रावत, दयाल राम सवासियां, विवेक रावत, संजय चौहान, चन्द्रपाल सिंह, नृसिंह बंजारा, पवन साहू, आदि मौजूद रहे।