पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी होंगे मुख्य वक्ता
– केंद्र सरकार की सफलताओं और राज्य की विफलताओं पर होगा मंथन – देवनानी
पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधानसभा विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया की केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की योजनाओं और उसके प्रचार प्रसार के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा हैं। सम्मेलन में भाजपा के सभी सात अग्रिम मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल होंगे और साथ ही आईटी टीम भी मोजूद रहेगी। सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के फायदे आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही आईटी टीम के जरिए ऐसे जनउपयोगी योजनाओं का सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए प्रचार प्रसार करने की रणनीति पर मंथन होगा।
देवनानी ने कहा की पिछले 9 साल के मोदी राज में देश ने कई मोर्चों पर भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। फिर चाहे हो आयुष्मान भारत योजना हो या फिर स्वच्छ भारत मिशन जो एक जनांदोलन के रूप में चल रहा है। गरीब को गणेश मानकर केंद्र सरकार ने अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है और अब इस मुहिम को और ज्यादा गति दी जाएगी। इसके साथ ही सम्मेलन के राज्य के कांग्रेस सरकार की साढ़े चार साल की विफलताओं को भी जनता के बीच में रखने की रणनीति पर विचार होगा। बेरोजगारी, महिला अपराध, पेपर लीक, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दे है जिस पर वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार सफल साबित नही हुई है।
सम्मेलन की तैयारियां जोरो से जारी है और इसके लिए विधायक देवनानी सभी मोर्चों की अलग अलग बैठके ले रहे है। सम्मेलन में उत्तर विधानसभा क्षेत्र से एक हजार कार्यकर्ताओ के जुटने की उम्मीद जताई गई है