वार्ड 73 व ग्राम बोराज में 24 लाख की लागत से सड़क व नाली निर्माण का किया शुभारम्भ- देवनानी

– उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सड़को के विकास कार्य को मिल रही गति,कड़ी में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ – देवनानी
– क्षेत्रीय नागरिकों के चेहरों पर छाई खुशी, देवनानी का जताया आभार, अभिनंदन भी किया।

अजमेर, 05 जुलाई। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने वार्ड 73 में शांतिपुरा के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 12.23 लाख रूपए की लागत से सड़क निर्माण का किया शुभारम्भ। देवनानी ने बताया कि वार्ड 73 शांतिपुरा गली नं. 01 में श्री गंगाराम सैनी मकान से जाने वाली सडक का निर्माण 12.23 लाख की लागत राशि से होगा। यह सड़क क्षतिग्रस्त थीं और नागरिक काफी परेशान थे।
देवनानी का स्थानीय क्षेत्रवासियों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद प्रियंका सांखला, गंगाराम सैनी, छनेश धोलपुरिया, अशोक शर्मा, अनिल अपूर्वा, चिरंजीलाल शर्मा, ओमप्रकाश, राजेश सांखला, मनीष अजमेरा, रामदिलाल शर्मा, गोपाल राठौड़, सुरेन्द्र राजावत आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवनानी ने ग्राम बोराज में राणा के तालाब के पास सड़क व नाली निर्माण का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि उनके द्वारा ग्रामवासियों की मांग पर उन्होने विधायक कोष से 11.90 लाख की राशि स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
देवनानी ने कहा कि सड़क व नाली निर्माण का कार्य प्रारम्भ होने से क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी और सुकुन नजर आ रहा था। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए देवनानी का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन भी किया। देवनानी ने कहा कि उनका पहला ध्येय जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें वे कतई पीछे नहीं रहे हैं और ना ही रहेंगे।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य गुलाब सिंह, महेन्द्र सिंह रावत, शमशेर सिंह रावत, विक्रम सिंह, विवेक रावत, गोविन्द बंजारा, संजय, कालू, दशरथ, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!