आज एक पहल सेवा की ओर (सामाजिक संस्था) द्वारा पुष्कर में खुले आसमान के नीचे अपना जीवन यापन करने वाली 51 महिलाओं को और बच्चों को चरण पादुकाओं का वितरण किया गया,जिन्हें पाकर सभी बहुत खुश हुऐ, ये लोग बारिश के कारण भी बहुत परेशान हो रहे है,इन लोगो को खाने,रहने की बहुत समस्या हो रही है,छोटे छोटे बच्चे है,जो कि वस्त्र,और खाने से ,और रहने के स्थान से बहुत परेशान है,बारिश के कारण सब अस्त व्यस्त हो गया है,संस्थान के संस्थापक शैलेश गर्ग ने बताया कि संस्था 2016 से ही अतिनिर्धन लोगो को वस्त्र,बुक,और राशन सामग्री से अपनी सेवाएं देती आ रही है, और ये सेवा जीवन पर्यन्त चलेगी,जितना भी संस्था अपने स्तर पर सेवा दे सकती है वो कर रहे हैआज सेवा देने वालों में संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग ,विमला बिरला,नीरू गर्ग,बबिता ईनाणी,ज्ञानेंद्र सिंह नयाल,अंश गर्ग और
टीम मेंबर्स उपस्थित थे
🙏शैलेश गर्ग,संस्थापक एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था)अजमेर