हर घर तिरंगा अभियान में विधायक देवनानी ने वितरित किए 5 हजार तिरंगे

15 अगस्त के दिन हर घर पर फहराया जायेगा तिरंगा- देवनानी

अजमेर 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर तिरंगे वितरित किए। देवनानी ने पुलिस लाइन व आगरा गेट सहित अन्य बाजारों में जाकर करीब 5 हजार तिरंगों का वितरण किया और लोगों से उन्हें फहराने की अपील की। देश के 76वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव कल में विधायक देवनानी ने लोगों से अपील कर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को वह अपने घरों पर या प्रतिष्ठानों पर केवल 15 अगस्त पर फहराऐं जिससे उनके मन में देश को आजादी दिलाने वाले वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृतियां जीवंत रहे और देशभक्ति का भाव भी हर पल बना रहे। देवनानी ने कहा कि विधायक कार्यालय से आप अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
देवनानी ने पुलिस लाइन चौराहा, आगरा गेट सहित कई क्षेत्रों में जाकर घर-घर तिरंगा वितरित किया और लोगों से 3 रंगों में छिपे देश के सम्मान, स्वाभिमान, समर्पण और त्याग के भाव को आत्मसात करने की अपील की। देवनानी ने कहा कि आजादी के 76 सालों में देश ने अपना एक अलग गौरवशाली इतिहास बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने पिछले 9 सालों में भारत को विश्व मानचित्र पर न सिर्फ एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया बल्कि तेज गति के साथ आर्थिक महाशक्ति बनने की और भी आगे बढ़ रहा है। देवनानी ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश गुलामी की यादों से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।
पुलिस लाईन पर हुऐ कार्यक्रम के दौरान पार्षद रिंकू जादम, जगदीश शर्मा, रचित कच्छावा, मनोहर सिंह महावीर प्रसाद शर्मा, भंवर लाल सांखला, संजीव चतुर्वेदी, गौरी शंकर पालड़िया, हेमराज सैनी, अशोक कच्छावा, आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में आगरा गेट पर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, पार्षद अशोक मुदगल, सुभाष जाटव, भोजराज जोशी, पंकज शैली, सुरेश तम्बोली, बालेश गोहिल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!