नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के आरोपों को निराधार बताया

अजमेर 14 अगस्त भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के आरोपी को निराधार बताते हुए जैन को चेतावनी दी है कि वह कोई भी वक्तव्य जारी करने से पहले यह बताएं कि पिछले 20 सालों में 10 साल राजस्थान में कांग्रेस का शासन रहा है और इन 10 सालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को मिले जनादेश का अपमान करते हुए सभी महत्वपूर्ण कार्यों से भाजपा जनप्रतिनिधियों को वंचित कर रखा है आज शहर में जो पानी की स्थिति है उसके लिए जलदाय विभाग जिम्मेदार है आज शहर में जो चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है उसके लिए चिकित्सा विभाग जिम्मेदार है जिले में जिस प्रकार विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है उस पर टाटा पावर को दोषी बताने से पहले यह बताइए कि ए वी वी एन एल क्यों सो रहा है उनकी सरकार ऐसा होने क्यों दे रही है मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार धर्मेंद्र सिंह राठौड़ लगातार बीते 3 सालों से अजमेर में डेरा जमा कर बैठे क्यों नहीं कुछ कर पा रहे अजमेर जिले की बिगड़ी हुई शैक्षणिक व्यवस्था के लिए सीधा-सीधा कांग्रेस का शिक्षा विभाग जिम्मेदार है इन सब नाकामियों को ढकने के बजाय कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि वह अपनी गलतियों के लिए जनता के बीच में जाकर माफी मांगे यादव ने जैन को चुनौती दी है कि वह सीधे-सीधे भाजपा और कांग्रेस के डेवलपमेंट पर सही मुद्दों पर सही बहस करें।
अरविंद यादव
प्रदेश सहसंयोजक भाजपा मीडिया विभाग राजस्थान
पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजमेर
9414252930

error: Content is protected !!