रेलवे द्वारा भीलवाडा-रतलाम एकसप्रेस रेलसेवा का दिनांक 18.08.23 से रतलाम स्टेषन पर आगमन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। गाडी संख्या 19346, भीलवाडा-रतलाम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 18.08.23 से रतलाम स्टेशन पर निर्धारित समय 09.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09.15 बजे आगमन करेगी। नोटः- अन्य स्टेशनों पर संचालन समय यथावत् रहेगा।
जयपुर स्टेशन पर वॉशेबल एप्रेन मरम्मत कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर स्टेशन यार्ड के लाईन नं. 1 पर दिनांक 17.08.23 से 13.09.23 तक 28 दिनों के लिए वॉशेबल एप्रेन मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-
1. गाडी संख्या 09605, अजमेर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 17.08.23 से 13.09.23 तक (रविवार को छोड़कर) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह कनकपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा कनकपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2 . गाडी संख्या 09606, जयपुर-अजमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.08.23 से 13.09.23 तक (रविवार को छोड़कर) जयपुर के स्थान पर कनकपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-कनकपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेल सुरक्षा बल के श्री महेन्द्र सिंह शेखावत को वर्ष 2023 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट सेवा के लिये पुलिस पदक
रेलवे सुरक्षा बल उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के निवर्तमान सहायक सुरक्षा आयुक्त, श्री महेन्द्र सिंह शेखावत को वर्ष 2023 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट सेवा के लिये अखिल भारतीय स्तर पर पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा |
सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री महेंद्र सिंह शेखावत बल के एक अनुशासित और समर्पित अधिकारी को 30 वर्षों की सेवा में पश्चिम रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे में विभिन्न पदों पर काम करते हुए अपराधियों के गिरोह की गिरफ्तारी के साथ टाउट्स और रनिंग ट्रेन चोरी व अन्य चोरियों के कई मामले और कई धोखाधड़ी के मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु यह सम्मान दिया जा रहा है । रेलवे सुरक्षा बल अजमेर मण्डल में लगभग 08 वर्ष कार्यकाल मे उनके निर्देशन में मुख्यतः रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट उदयपुर व भीलवाडा में 42 मामले रेल सम्पति चोरी के पाये जाने पर रेल सम्पति अवैघ कब्जा अधिनियम 1966 के तहत दर्ज कर 106 आरोपियों की गिरफतारी की गई, 40 अवैध टिकट दलाली के मामलों में रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत कार्यवाही करते हुए 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
मुख्य जनसम्पर्क निरीक्षक, अजमेर