वार्ड स्तर पर मेरा परिवार भाजपा परिवार नये सदस्य बनाये

अजमेर 26 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला अजमेर बजरंग मंडल के शक्ति केन्द्र 68 में घर-घर संपर्क कर मेरा परिवार भाजपा परिवार में विशेष सदस्यता अभियान में मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता से जोड़ा।
अरविंद यादव ने कहा कि प्रदेश द्वारा चलाये गये विशेष सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के सदस्य बनाये जा रहे है। वार्ड नं. 68 में आज सैकडों परिवारों को भाजपा से जोड़ा।
शक्ति केन्द्र प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि हाथी भाटा के राजेन्द्रपुरा, सरदार गली, मुख्य हाथीभाटा में सदस्य बनाये गये व सभी बूथ अध्यक्षों को कल तक का लक्ष्य दिया है, जिसमे हर घर में संपर्क कर भाजपा से जोड़ना है व स्टीगर लगाना, मोदी सरकार की उपलब्धियां व कांग्रेस का फेलियर कार्ड वितरित किया जा रहा है।
पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश ने कहा कि सदस्य बनने का लोगों में काफी उत्साह है व लोग बढ़चढ़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में रूचि दिखा रहे है। नये मतदाताओं को यह भी जानकारी दी जा रही है कि एक अक्टूबर को जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है, उनको मतदाता सूची में जुड़ने का आग्रह किया कि नये मतदाता मतदान केन्द्र पर कल 27 अगस्त को अवश्य संपर्क करे। जिससे इस विधानसभा चुनाव में उसका मत भाजपा के पक्ष में हो सकें।
रचित कच्छावा ने बताया कि मंडल स्तर पर सभी शक्ति केन्द्रों में सदस्यता अभियान जारी है व हम अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।
इस अवसर पर पूर्व यूआईटी अध्यक्ष धर्मेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष पिंकी, अमित जैन, सुरेन्द्र माथुर, रोहित यादव, नंदकिशोर, त्रिलोक उपाध्याय, तुषार शर्मा, राजकुमार भार्गव, मुकेश महाराज, विक्रम, नवनीत, भावेश राजपूत, अतुुल जैन, टीकम सैन, अंशुल, पदम उपाध्याय, हरी सिंह सहित 68 नं. वार्ड के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
रचित कच्छावा
7737245174

error: Content is protected !!