– केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आए अजमेर
– विधायक वासुदेव देवनानी के आवास पर जारी किया ब्लैक पेपर
– कांग्रेस पर लगाया बिजली, पानी, सड़क और शहरी विकास में सौतेले व्यवहार का आरोप
अजमेर, 28 अगस्त। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद भागीरथ चौधरी और विधायक वासुदेव देवनानी ने सोमवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर अजमेर खासकर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने साढ़े चार साल में अजमेर को विकास में सालों पीछे धकेल दिया। सड़क, पानी, बिजली, शहरी विकास और स्मार्ट सिटी सहित सभी कामों में जमकर र्भ्ष्टाचार हुआ। आमजन को रोज परेशानी झेलनी पड़ी। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। भाजपा सत्ता में आने पर जनता को हो रही तकलीफों का हिसाब लेगी।
कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को ब्लैक पेपर जारी किया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद भागीरथ चौधरी और विधायक वासुदेव देवनानी ने यह ब्लैक पेपर जारी किया. इसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस का अजमेर पर वार जमकर किया र्भ्ष्टाचार शीर्षक से जारी इस ब्लैक पेपर में विभिन्न कामकाज में कांग्रेस की विफलता का जिक्र है।
ब्लैक पेपर में बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने बिजली का बिल आधा करने का वादा किया था। इसके उलट सरचार्ज लगा कर जनता से धोखा किया गया है. इसी तरह कांग्रेस ने मनमाना विधेयक पास कर बिजली पर टेक्स लगाने का अधिकार प्राप्त कर लिया। राजस्थान में 9 बार बिजली की दरें बढ़ाई गईं. बिजली आज 11 रूपए प्रति यूनिट से ज्यादा है जो भाजपा राज में 5.50 रूपए प्रति यूनिट थी. 100 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा भी भूलभूलैया वाला है। मुफ्त घोषणा कर जनता से कई तरीके से वसूली की जा रही है।
भाजपा ने पानी की अव्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस को घेरा. पार्टी ने कहा की भाजपा सरकार में शहर में 48 घंटे में पानी की सप्लाई हो रही थी। आज यह अंतराल 96 घंटे से 120 घंटे में सप्लाई हो रही है। केंद्र सरकार ने अमृत योजना में 186 करोड़ रूपए भेजे. राज्य सरकार काम ही शुरू नहीं करवा पाई. बीसलपुर से अजमेर तक स्टील पाइप लाइन नहीं डाली जा सकी जबकि भाजपा ने पहले चरण मैं स्टील की लाइन डाल दी। अजमेर उत्तर का हर गली मोहल्ला अनियमित जलापूर्ति से पीड़ित है।
भाजपा ने सड़क को लेकर भी कांग्रेस पर आरोप लगाए. भाजपा ने इसे कांग्रेस मतलब र्भ्ष्टाचार की गारंटी कहा है। ब्लैक पेपर में आरोप लगाया गया है कि इस अवधि में शहर में जितनी भी सड़कें बनीं सभी में जमकर र्भ्ष्टाचाहर हुआ. सड़कें बनने के 48 घंटे में खोद दी गईं ताकि उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े न हों. भाजपा ने बारिश के कारण आनासागर का ओवरफ्लो होना और विभिन्न सड़कों तथा कालोनियों में जलभराव को भी बड़ा मुद्दा बनाया है। भाजपा ने कहा कि ऐसा राज्य सरकार और जिला प्रशासन की बदइंतजामी के कारण हुआ. जलभराव क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों को खुली छूट दी गई। पानी से सैंकड़ों घर डूब गए लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। इसी तरह स्मार्ट सिटी योजना और ड्रेनेज सिस्टम में र्भ्ष्टाचार और जमकर लूटपाट को भी भाजपा बड़ा चुनावी मुद्दा बना रही है। ब्लेक पेपर में स्मार्ट सिटी योजना को सरकारी र्भ्ष्टाचार का केंद्र बताया गया है।
स्मार्ट सिटी के एलिवेटेड रोड निर्माण मैं जमकर भ्रष्टाचार किया 220 करोड़ के प्रोजेक्ट को 300 करोड़ के पर ले जाया गया भ्रष्ट अधिकारियों ने जमकर लूटा। एलिवेटेड रोड के नीचे जो सड़क आज तक नही बनी उसका भी ठेकेदार को भुगतान कर दिया। सार्वजनिक विभाग द्वारा बनाई गई सड़के गारंटी समयावधि मैं ही खस्ताहाल हो रही है। सिवरेज डालने और उसके बाद खोदी हुई सड़क बनाने मैं भी जमकर भ्रष्टाचार किया।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण का भी गंभीर आरोप लगाया है. भाजपा ने कहा की कांग्रेस ने प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा के नगर भृमण को अनुमति नहीं मिलने दी. देवनारायण मंदिर सहित कई मंदिरों को तोडा गया यह सरकार हिंदू विरोधी है।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, मीडिया सह प्रभारी अरविंद यादव, भाजपा ज़िला अध्यक्ष रमेश सोनी, ज़िला मंत्री राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी, मण्डल अध्यक्ष सतीश बंसल, दीपेन्द्र लालवानी, महेन्द्र जादम, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जायसवाल, पार्षद ज्ञान सारस्वत, राजू साहू, सुभाष जाटव, शंकर रावत, अनीश मोयल, रचित कच्छवा, सीताराम शर्मा, सुरेश चारभुजा, शमशेर रावत, महेन्द्र रावत, सुनील सिंह राजावत, दिनेश खण्डेलवाल, कुशाल गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहभागी बने।