सेवा कार्यों के साथ मनाया गया पीएम मोदी का 74 वां जन्मदिन

– देवनानी ने निर्धन बालक बालिकाओं को भोजन और पाठ्य सामग्री की वितरित
– राजस्थान में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

अजमेर 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वें जन्मदिन के मौके पर रविवार को पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने विभिन्न सेवा कार्यों के जरिए मनाया। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देवनानी ने लाडली घर पहुंचकर दृष्टिबाधित बालिकाओं के साथ जन्मदिन मनाया और उन्हें भोजन कराया। इस दौरान देवनानी ने बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए मोदी के व्यक्तित्व को लेकर भी चर्चा की जिसमे बालिकाओं ने मोदी के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इसके बाद देवनानी ने वार्ड 9 लोंगिया क्षेत्र में पहुंचकर स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की और कहा की पीएम मोदी का भी सपना है की देश का हर बच्चा शिक्षा के साथ जुड़कर देश और समाज के भविष्य को उज्जवल बनाए। देवनानी ने अलग अलग स्थानों पर जाकर बच्चों के साथ पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा उत्सव की तरह मनाया। बच्चों ने भी मोदी-मोदी के नारे लगाते हुऐ वातावरण को मोदीमय बना दिया।
देवनानी के साथ भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी, प्रकाश बंसल, पार्षद अंजली ढंजा, अनिल नरवाल, पंकज शैली, संजय जेदिया, लवलेश बंसल, नरसिंह बंजारा, सर्वेश बजाज आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
देवनानी ने महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 73 बालिकाओं लडडू बांटे व भोजन करवाया। इस मौके पर महिला मोर्चा लक्ष्मी यादव, निकी जैन, रेणु यादव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में होटल केसी इन में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ मोदी 2.0 पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसको संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा की पीएम मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बन गया है। देश में निवेश का सकारात्मक माहौल पैदा हुआ है और पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था डगमगाई नही। देवनानी ने कहा की आज देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विज्ञान प्रौद्योगिकी के साथ ही राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर विश्व भर में भारत की तारीफ हो रही है। किसान से लेकर युवा और व्यापारी से लेकर महिला वर्ग के लिए पीएम मोदी की जनकल्याणकारी नीतियां देश को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रही है और भारत आजादी के 100 साल का जश्न विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाकर मनाएगा। देवनानी ने बताया कि मोदी जी वर्ष के 365 दिन 18-18 घण्टे काम करते है हम भी प्रतिदिन समय देकर पार्टी के आगे बढाया है। सबने खडे होकर संकल्प लिया कि हम रातदिन काम कर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगे।
बुद्धिजीवी वर्ग विचार गोष्ठी में भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने मोदी को गरीबो का मसीहा बताया व भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म का रक्षक बताया। इस मौके पर राजेश शर्मा, महेंद्र जादम, विनीता जैमन, प्रवीण जैन, रचित कच्छावा, गजेंद्र गहलोत, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र भाटी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस नोट- दो
विश्वकर्मा जयंती पर देश के 30 लाख विश्वकर्मा परिवारों को पीएम मोदी ने दी सौगात = देवनानी
अजमेर 17 सितंबर। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर रविवार को पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने पुष्कर रोड़ स्थित श्री विश्वकर्मा मन्दिर में भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं श्रमिक सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर देश के 30 लाख कामगार परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए विश्वकर्मा योजना की सौगात दी है। इस योजना के तहत 13000 करोड़ रुपए का फंड निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को बिना गारंटी के न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सहायता प्रदान की जाएगी। देवनानी ने कहा की इस योजना के तहत पांच वर्षों की अवधि के लिए 13,000 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ बुनकरों, सुनारों, लोहारों, कपड़े धोने वाले श्रमिकों और नाई सहित पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लगभग 30 लाख परिवारों को लाभ होगा।
यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश को ऊंचाइयों पर पहुंचने में विश्वकर्मा बंधुओ का भी अहम योगदान है। देवनानी ने कहा कि पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में देश के कामगारों की भूमिका काफी प्रेरणादायी है। देवनानी ने इस मौके पर लोक देवता बाबा रामदेव की जयंती की भी शुभकामनाऐं दी और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक बुराइयों को त्याग कर बिना भेदभाव के मानव सेवा करने के उनके पथ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्षद अजय वर्मा, सीताराम शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अशोक रेडिया, राजकुमार नोगिया, सुरेन्द्र गढ़वाल, रमेश चंद, देवेन्द्र कंवरिया, प्रेम नोगिया, लक्ष्मण खिंची, रमेश पेंटर, रचित कच्छावा, सुनील सिंह राजावत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!