150 से अधिक चौपहियां वाहनों में सवार होकर जाएंगे कार्यकर्ता = देवनानी

पीएम मोदी की सभा में उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 40 बसों सहित 150 से अधिक चौपहियां वाहनों में सवार होकर जाएंगे कार्यकर्ता = देवनानी

वासुदेव देवनानी
अजमेर 24 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को जयपुर के पास दादिया गांव में होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना होंगे। पीएम मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने विधानसभा क्षेत्र के 41 शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ बैठक की और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए जिम्मेदारियां तय की है। देवनानी ने बताया कि हर शक्ति केंद्र से एक बस तय की गई है और प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। सुबह 10 बजे सभी शक्ति केंद्र संयोजकों की अगुवाई में बसें रवाना होगी। देवनानी ने कहा कि पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आम जन में काफी उत्साह है। पीएम मोदी परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के मौके पर जयपुर के पास दादिया में जनसभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अभियान का शंखनाद भी होगा।
देवनानी ने कहा कि पीएम मोदी की अगवाई में देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर भारत के तहत रविवार को प्रदेश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से जयपुर के लिए शुरू हुई जो अजमेर होते हुए चलेगी। देवनानी ने कहा कि पीएम मोदी की सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचेंगे और हाल ही में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने पर उनको धन्यवाद भी करेंगी। देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा के बाद भाजपा का हर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमर कसकर जुट जाएगा और साल के अंत में होने वाले विधानसभा में परिवर्तन के संकल्प के साथ डबल इंजन की सरकार बनाएगा। बैठक में मण्डल अध्यक्ष सतीश बंसल, दीपेन्द्र लालवानी, प्रकाश बंसल, महेन्द्र जादम सहित शक्तिकेन्द्र संयोजक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!