स्वामी कॉप्लेक्स स्थित प्रकाशेश्वर मंदिर पर मिट्टी से बने भगवान गणेश का विसर्जन

अजमेर 28 सितम्बर। स्वामी काम्पलेक्स स्थित प्रकाशेश्वर मंदिर पर भगवान गणेश का विसर्जन किया गया। स्वामी ग्रुप के सीएमडी कंवल प्रकाश किशनानी ने मिट्टी से बने भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन प्रकाशेश्वर मंदिन में ढोल नगाडे़ के साथ अपने परिवार और दुकानदारों सहित किया गया।
इस अवसर पर पंडित द्वारका प्रसाद द्वारा विधि विधान से मंत्रोचार के द्वारा भगवान गणपति का पूजन किया। कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि मिट्टी के भगवान गणपति की स्थापना कर लगातार 10 दिन तक नियमित रूप से विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
पूजा अर्चना के पश्चात भगवान गणेश की महा आरती की गई, इसके पश्चात गणेश जी को मोदक और फलों का भोग लगाया मंदिर में ही भगवान गणेश का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर प्रियंका किशनानी, गौरांग किशनानी, गायत्री किशनानी, कनिका किशनानी, निर्मित किशनानी, दिलीप चंदनानी, हरीश, जय सिंह सिंगोदिया, महेश भोजवानी, नीरज, सूरज, नरेन्द्र देवनानी सहित अनेक दुकानदारों सहित विसर्जन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
विष्णु भार्गव
9929097232

error: Content is protected !!