रामदेव भंडारा समिति की बैठक का आयोजन

अजमेर । क्रिश्चियनगंज स्थित नादेश्वर महादेव मन्दिर पर गोविंद राम जादम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में रामदेवरा आने जाने वाले यात्री और आम लोगो के लिए लगाये गए 18 वे वार्षिक भण्ङारे के सफल आयोजन पर भण्डारा समिति के संयोजक ओम प्रकाश शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पार्षद गजेन्द्र रलावता . शिवकुमार बंन्सल पृथ्वीराज साखॅला रमेश चौहान मनीष सतरावला देवीलाल शर्मा मनोज डारीवाल गणेश भाटी लोकेश शर्मा छोटू जादम ओमप्रकाश दग्दी रामदयाल भाटी मनीष वर्मा अशोक मेहरा कमलेश शर्मा कालू मेहरा राजकुमार ङारीवाल उपस्थित रहे।

भंडारे के सफल आयोजन के लिए नादेश्वर महादेव मंदिर समिति के संरक्षक धर्मेंद्र गहलोत नगर निगम अजमेर के उप महापौर नीरज जैन सुभाष काबरा राकेश डीडवानिया सूरज गोयल आदि भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!