वार्ड 77 में राशि 14.10 लाख रूपये के विकास कार्यो का किया शुभारम्भ- देवनानी

वार्ड 77 प्रेमप्रकाश आश्रम के पास वाली गली, गांधी नगर की गली में सड़क निर्माण और इंकमटेक्स कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण पर होगे राशि 14.10 लाख खर्च

अजमेर 01 अक्टूबर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को विधायक कोष से राशि 14.10 लाख रूपये से होने वाले विभिन्न विकास कार्यो का विधिवत शुभारम्भ किया।
देवनानी ने वार्ड 77 प्रेमप्रकाश आश्रम के पास वाली गली गांधी नगर की गली में विधायक कोष से स्वीकृत राशि 07.50 लाख रूपये से होने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
इसी वार्ड की इंकम टैक्स कॉलोनी में विधायक कोष से स्वीकृत राशि 06.60 लाख रूपये सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क व नाली का निर्माण नही होने के कारण कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देवनानी ने बताया कि उक्त कार्यो की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृत जारी होने के पश्चात निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला व साफा पहनाकर स्वागत कर धन्यावाद ज्ञापित किया गया।
उन्होनें बताया कि गत दिनों विभिन्न वार्डो में करोड़ों के विकास कार्यो का श्री गणेश किया गया है। उनके द्वारा ही स्वीकृत करोड़ों के कार्य जिला परिषद में अटके हुऐ है जो जानबूझकर आचार संहिता तक देर कर अटकाये जा रहें।
इस मौके पर पार्षद दीपेन्द्र लालवानी, सत्येन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार टांक, विजय मिश्रा, नीरज पारीक, जात्तवेद सोनी, अतुल मालू, जीडी वरन्दानी, वासुदेव गिदवानी, पुरूषोतम आसवानी, बबिता इनानी, नवनीत जैन, आसिमा जैन, कृष्ण चंद गिदवानी, कृष्णा जोशी, शेखर, हनी चतुर्वेदी, राजू चतुर्वेदी, श्री नानक राम बदलानी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!