अजमेर/ दिनांक 02 अक्टूबर – भारतीय जैन मिलन की क्षेत्रीय कार्यकारणी के द्वारा अजमेर शहर मे विशेष योग्यजन बच्चों के लिए संचालित विभिन्न संस्थाओ के बच्चों के लिए आचार्य विवेक सागर जी महाराज का आशीर्वाद एवं उद्वबोधन का एक अनूठा कार्यकम आयोजित किया गया। दौलत बाग़ के पास स्थित छोटे धडे की नसिया में हुये इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिवीज़नल कमिशनर सी.आर.मीणा रहे।
भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम मे शुभदा स्पेशल स्कूल कोटडा, मीनू स्कूल चचियवास, अन्ध विधालय आदर्श नगर, मूक-बधिर विद्यालय वैशाली नगर, लाडली घर शास्त्री नगर के लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों ने बड़े ही अनुशाशित तरीके से भाग लिया।
इस अवसर पर मुनि श्री अर्चित सगर जी महाराज ने अपने उदगार वयक्त करते हुये बताया की हमें मनुष्य जीवन हमारे पुर्व जन्मों मे किए अचछे कार्यों से मिला है यदि इस जन्म मे भी हमें हमेशा ही अच्छे कर्य करने चाहिये।
मुनीश्री वैराग सगर जी महाराज ने इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए बच्चों से अपनी प्रतिभा को बढाने का प्रयास करने का आव्हान किया।
आचार्य श्री विवेक सागर जी महाराज ने इन बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुवे उच्च संस्कारवान नागरिक बनने की तथा जीवन में हमेशा सभी जीवों के प्रति दया भाव रखने की सीख दी।
डिवीज़नल कमीशनर सी.आर. मीणा ने विश्व में शान्ति एवं सद्भाव के लिये जैन धर्म के सत्य एवं अहिंसा के सिद्दांत को अपने जीवन मे उतारने की प्रेरणा लेने का आवहान किया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत के मनोरंजक कार्यकम प्रस्तुत किये जिनसे उपस्थित श्रौतगण मंत्रमुघ हो उठे। कार्यक्रम मे विभिन्न संसथओ के संचालको एवं गुरुओं का शाल ओढ़ा कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विजय जैन, मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल, अपना घर के अध्यक्ष सतीश राठी, अजमेर के पूर्व महापौर सोमरत्न आर्य, समाज सेवी सुनील खटोड, भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय निदेशक मदन लाल बाफना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी.सी जैन (गंगवाल) जैन, एडवोकेट राज कुमार जैन भैंसा, सी.पी कटारिया, राजेन्द कुमार जैन पाटनी, महेंद्र जैन (काला), राजकुमार लुहाडिया, मुकेश पाण्डया, सुरेन्द्र कुमार जैन पटौदी (रेल्वे) महिला विंग की अध्यक्ष तमा जैन, महिला विंग की सचिव अलकेश जैन, शैल जैन, रेखा जैन, शान्ता जैन, सरोज जैन, कुसुम जैन एवँ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।
कार्यकम का निर्देशन संस्था के मदनलाल बाफना ने किया तथा संचालन प्रकाश जैन पाटनी ने किया। बच्चों को कार्यकम्र के बाद समाज सेवी सुनील खटोड के सौजन्य से अल्पाहार भी वितरित किया गया। बच्चों ने एक दूसरे गले लग कर क्षमा याचना की। अन्त मे पी.सी जैन गंगवाल द्वारा आभार प्रकट किया गया।
भवदीय
पी.सी. जैन
9414003852
