विधायक देवनानी ने कलेक्टर से मुलाकात कर समाधान की रखी मांग

विधायक देवनानी ने कलेक्टर से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त सड़कों के दुरस्तीकरण, पीने के पानी की समस्या और अघोषित बिजली कटौती के समाधान की रखी मांग

वासुदेव देवनानी
अजमेर 9 अक्टूबर। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने सोमवार को जिला कलेक्टर भारती दीक्षित से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और पीने के पानी की समस्या के समाधान की मांग उठाई। देवनानी ने जिला कलेक्टर को उत्तर विधानसभा क्षेत्र की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनी की लिखित में सूची सौंपी जहां पर लंबे समय से सड़के टूटी-फूटी है और आए दिन वहां पर सड़क हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। देवनानी ने जिला कलेक्टर के साथ मुलाकात में इन क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने की मांग रखी और कहा कि त्योहारी सीजन में लोग घरों से बाहर निकलकर खरीदारी के लिए बाजारों में जाते हैं और ऐसे में टूटी-फूटी सड़के होने से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इन इलाकों के क्षतिग्रस्त सड़कों की सौंपी सूची
1. वार्ड 01 ज्ञान विहार मुख्य मार्ग, ज्ञान विहार सर्वेक्षण विभाग के पीछे, शानू माता मन्दिर के पास, वाल्मीकी कॉलोनी म.नं. 596 के पास, नानू चाय वाले के पास, स्काई टावर के पास, वाल्मीकी कॉलोनी,
2. वार्ड 02 सिटी प्राईड के पास नौसर तक, कार शौरूम के सामने,
3. पुष्कर रोड़ मित्तल अस्पताल के सामने
4. वार्ड 04 पुष्कर रोड़ लक्ष्मी पैलेस वाला मुख्य मार्ग, रामनगर एसबीआई एटीएम के बाहर
पंचौली चौराहा से दादीधाम मार्ग माली मौहल्ला, फॉयसागर रोड़ कॉर्नर तक, लक्ष्मी पैलेस से पंचौली चौराहा तक, पंजाब नेशनल बैंक से माली मौहल्ला चौराहा तक, रामनगर गली नं. 01 व 04 में
5. वार्ड 05 में भागचन्द सोनी नगर, बजरंग कॉलोनी, श्याम नगर गली नं. 1 2 3, मौची मौहल्ला, प्रकाश नगर गली नं. 02,
6. वार्ड 06 हवामहल रोड़, तारा पोल्ट्रीफार्म के पास
7. वार्ड 08 किशन गुरनानी मौहल्ला, कमला बावड़ी, गंज थाने के सामने, शीतला माता रोड़ सुभाष उद्यान के पास, देहली गेट के पास नव रेस्टोरेंट
8. वार्ड 09 होटल जय पैलेस से कांच फैक्ट्री तक, बड़ के पेड़ के नीचे, शिव मन्दिर के पास,
9. वार्ड 10 धानमंडी रोड़ से लाखन कोटड़ी जैन पड़ाल तक
10.वार्ड 14 चौधर मौहल्ला मुख्य मार्ग पर गढ़ढा, जाटियावास के पास मुख्य मार्ग पर गढ़ढा है।
11.वार्ड 15 नगर निगम कार्यालय से गांधी भवन चौराहा तक समस्त मार्ग, गांधी भवन चौराहे से क्लाक टॉवर थाने तक मुख्य मार्ग, खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार के सामने मुख्य मार्ग, बालाजी मंदिर कहार बस्ती मुख्य मार्ग, श्री टॉकिज सिनेमा के पास पीपलेश्वर महादेव के सामने मुख्य मार्ग, मोती स्टूडियो के पास मुख्य मार्ग
12. वार्ड 16 जे.पी. हार्ड केयर एण्ड पाइप फिटिंग से लेकर आगरा चाट भण्डार तक, श्री गुजराती धर्मशाला से लेकर लाल कोठी केसरगंज तक, वर्धमान ट्रेडर्स के सामने, नील कमल होटल के सामने खजूर रोड़, दीपक ऐजेसी के पास जोया फेशन के सामने डिग्गी बाजार,
13. वार्ड 62 इन्दिरा कॉलोनी मुख्य मार्ग से श्री रामदेव मन्दिर वाली गली में
14. वार्ड 66 रेम्बल रोड़, अपर्णा मेडिकल ओमनगर में, जटिया हिल्स वाली सड़क, हरि नगर गली नं. 1, 2, 3, गणेश गढ़ सीढी से लेकर गणेश गढ़ चौक होते हुऐ टी-ब्लॉक, ममता स्वीट्स से लेकर मेहन्दीखोला माता जी रोड़ तक विभिन्न गलियों में।
15.वार्ड 69 में नया बाजार चौपड़ पर, गोल प्याऊ के आसपास व सामने, कोतवाली गेट के सामने,
इसके साथ ही देवनानी ने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या का भी हवाला दिया और कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फायसागर रोड की विभिन्न कॉलोनीयों में नियमित अंतराल के साथ जिला पूर्ति नहीं की जा रही है इसको लेकर स्थानीय जनता और खुद विधायक देवनानी ने कई बार अधिकारियों से बात भी की ज्ञापन भी सौंप लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया है देवनानी ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनी में चार-चार दिन के अंतराल से पानी की सप्लाई हो रही है और उसमें भी कम प्रेशर के साथ सप्लाई दी जा रही है जिससे लोग अपनी जरूरत मुताबिक पानी नहीं भर पा रहे हैं
देवनानी ने शहर में लगातार हो रही है अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी कलेक्टर के सामने उठाया। देवनानी ने कहा की विभाग की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के रोजाना अलग-अलग इलाकों में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना उठाना करना पड़ रहा है। बिजली ट्रिपिंग की इस घटना के चलते कई बार जलापूर्ति में भी बाधा उत्पन्न होती है। देवनानी ने जिला कलेक्टर से कहा कि कुछ दिनों बाद ही त्यौहारो का सिलसिला शुरू हो जाएगा और ऐसे में विद्युत आपूर्ति नियमित और निर्बाध हो इसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करें

विधायक देवनानी के प्रयासों से उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से नई सड़क बनाकर हुई तैयार

अजमेर 9 अक्टूबर। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी के प्रयासों और विधायक कोष से स्वीकृत राशि का उपयोग करते हुए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब एक करोड़ 67 लख रुपए से ज्यादा की लागत की विभिन्न सड़कों का नवीनीकरण किया गया। इन सड़कों के निर्माण कार्य की नोडल एजेंसी नगर निगम अजमेर रही। देवनानी ने कहा कि पिछले लंबे समय से उनके विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनी में सड़कों के हाल बेहाल हो रखे थे और ऐसे में जनता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक कोष से नई सड़कों के निर्माण की अनुशंसा कर उन्हें समय पर पूरा करवाने के प्रयास किए गए जिसके चलते संबंधित वार्डों की जनता को काफी राहत मिली है।

इन वार्डो में हुआ सड़को के नवीनीकरण का काम
– वार्ड नं. 03 दाधीधाम से अन्नपूर्णा साड़ी तक डामर सड़क का निर्माण कार्य लागत राशि 04.00 लाख
– वार्ड नं. 03 दाधीधाम से गणपति नगर में डामर सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 04.00 लाख
– वार्ड नं. 02 क्वीन मेरी इन्सटीटयूट के पास हथाई चौक कोटड़ा में सी0सी0 सड़क का निर्माण कार्य- राशि 15 लाख
वार्ड नं. 77 गांधीनगर कुट्टी की टाल के पीछे विभिन्न गलियों में डामर सड़क निर्माण कार्य- लागत राशि 19.20 लाख
– वार्ड नं. 03 एटलांटिका हॉस्टल के पास गणपति नगर होते हुए बढ़केश्वर मन्दिर तक डामर सड़क का निर्माण- लागत राशि 17.00 लाख
– वार्ड नं. 15 झूला मौहल्ला में सी0सी0 सड़क निर्माण लागत राशि 10.50 लाख
– वार्ड नं. 73 शांतिपुरा गली नं. 01, 02 और 03 में डामर सड़क निर्माण कार्य – लागत राशि 8.40 लाख
– वार्ड नं. 74 जी-ब्लॉक स्थित श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क का डामरीकरण कार्य- लागत राशि 10.80 लाख
– वार्ड नं. 1 पंसद नगर कोटड़ा स्थित बॉम्बे योजना में गली नं. 01, 02, 03, 04 एवं 05 में क्षतिग्रस्त सड़को का निर्माण लागत राशि 16.00 लाख
– वार्ड नं. 1 पंसद नगर स्थित नागेश्वर कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सड़को का निर्माण- 16.00 लाख
– वार्ड नं. 2 बैरवा बस्ती शिवमन्दिर से लेकर हताई तक डामर सड़क निर्माण कार्य- 02.80 लाख
– वार्ड नं. 03 विनायक विहार विस्तार स्थित पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 10.50
– वार्ड नं. 03 न्यू गीता कॉलोनी में विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 10.50 लाख
– वार्ड नं 5 शास्त्री कॉलोनी की विभिन्न गलियों में क्षतिग्रसत सड़क का निर्माण कार्य लागत राशि 24.00 लाख

error: Content is protected !!