अजमेर, दिनांक 5 दिसम्बर 2023, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा संचालित अद्वैत सेंटर पर विश्व दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि श्री राहुल कुमार भट्ट प्रसिद्ध संगीत निदेशक और गायक , रोटरी क्लब के सदस्य श्री सुनील शर्मा अध्यक्ष और कृषि प्रोफ़ेसर और श्री कुलदीप सिंह एडवोकेट आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया । सेंटर इंचार्ज ने संस्थागत जानकारी दी गई अतिथियों का स्वागत अद्वैत के दिव्यांग बच्चों द्वारा रोली मोली तिलक कर किया तथा दिव्यांगता दिवस उपलक्ष्य में फाल्गुन चौहान द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया साथ ही बच्चों द्वारा इस उपलक्ष्य में थंब पेंटिंग की गई व जलेबी रेस जैसी गतिविधियां करवाई गई। मुख्य अतिथि ने उद्बोद्धन के दौरान बताया कि दिव्यांगों के साथ संस्था जो कार्य कर रही है वो सराहनीय कार्य है । उन्होंने बच्चों को खेल गतिविधियों को करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को आउटडोर खेलो के लिए हमारे कॉलेज में लेकर आ सकते है और गतिविधियाँ करवा सकते है।कार्यक्रम के अन्त में दिव्यांगजन को अतिथियों द्वारा अल्पाहार वितरण कर सेवा कार्य किया । कार्यक्रम का मंच संचालन मधुर मीनावत द्वारा किया गया ।