कलावृत्त द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय समसामयिक लघु चित्रण कार्यशाला-23” में देश के पांच चित्रकार सम्मानित

राज्य के विख्यात चित्रकार एवं मूर्तिकार एवं संस्था के संस्थापक कलागुरु डॉ. सुमहेन्द्र की 50 वर्षों की कला साधना को समर्पित की गई यह कार्यशाला।
जयपुर 5, दिसंबर | राज्य की प्रतिष्ठित कला संस्था कलावृत्त द्वारा राजस्थान ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “राष्ट्रीय समसामयिक लघु चित्रण” की ऑनलाइन कार्यशाला के समापन उपरांत गठित चयन समिति द्वारा परम्परागत शैलियों की तकनीक एवं समसामयिक विषयों के आधार पर सृजित चित्रों में से श्रेष्ठ पांच चित्रों का चयन किया।
कलावृत्त के अध्यक्ष संदीप सुमहेन्द्र ने बताया कि इस बार निर्णायक मंडल में श्री प्रेम सिंह – दिल्ली, श्री दीपक कुनाल – बड़ौदा एवं श्री सत्येन्द्र सिंह बावनी, वाराणसी द्वारा सर्वसम्मति से •पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय सम्मान – सावित्री शर्मा, जयपुर, •पद्मश्री कृपाल सिंह शेखावत सम्मान – कनु प्रिया, वाराणसी, •कलारत्न पी. एन. चोयल सम्मान – भुवनेश्वरी राजोरिया, बीकानेर, •कलागुरू प्रो. देवकीनंदन शर्मा सम्मान – शम्भू सिंह चोबदार, कोटा एवं •कलागुरू वेदपाल शर्मा “बन्नूजी” सम्मान – डॉ. दर्गेश कुमार, सोनीपत-हरियाणा को दिया गया है, इसके साथ ही 24 चित्रों का चयन वर्ष 2024 के कैलेंडर के लिए किया गया जिन्हें चित्रकार की फोटो एवं चित्र सहित प्रकाशित किया जाएगा।। अन्य सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। कार्यशाला मे राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बंगाल आदि राज्यों के अलग अलग शहरों के 61 चित्रकारों ने इस कार्यशाला में देश के अलग अलग राज्यों के 61 चित्रकार ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति को चित्रित किया था।
संदीप सुमहेन्द्र
98294 37374

error: Content is protected !!