श्रीमती सोनिया गांधी का 77वें जन्म दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

आज दिनांक 09 दिसम्बर 2023 – अजमेर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर द्रोपदी कोली के निवास कार्यालय पर श्रीमती सोनिया गांधी का 77वें जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षाेल्लास के साथ केक काटा गया।
इस अवसर पर द्रौपदी कोली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी एक त्याग की मूर्ति है उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं कार्यकर्ता के लिए कई अवसरो पर अपने पद का त्याग करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य किया है। हमें भी उन्हीं का अनुसरण करते हुए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए सोचना व कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर पार्षद विजय नागौरा, हेमंत शर्मा, लक्ष्मी धोलखेड़िया, ईश्वर राजोरिया, आरिफ खान, लक्ष्मी बुंदेल, हरिप्रसाद जाटव, अबरार अहमद, कौषल चित्तौडिया, भारत धोलखेडिया, सुरज हरियाल, राजू जेलिया, मुकेश चावला, मुरली लोहार, साद्वीका चिश्ती इत्यादि मौजूद रहे।
भवदीया

(द्रोपदी कोली)
कांग्रेस प्रत्याषी

error: Content is protected !!