साक्षी पाठक को पीएचडी उपाधि

अजमेर, 18 दिसम्बर()। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के आहार एवं पोषण विभाग की शोधार्थी साक्षी पाठक को डॉक्टर आफ फिलोस्फी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। साक्षी पाठक ने अपना शोध कार्य मदस विश्वविद्यालय के आहार एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ भारती जैन के निर्देशन और मार्ग दर्शन में पूरा किया। उनके शोघ का विषय सहजन की पत्तियों (मोरिंगा आलिफेरा) का मूल्य एवं उपचारात्मक संभावना हेतु शक्यता अन्वेषण संवर्धन है।

error: Content is protected !!