आज एक पहल सेवा की ओर से” (सामाजिक संस्था) द्वारा तिलोरा गांव (पुष्कर)में
जो भी जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाएं ,वृद्ध,बच्चे जो ठंड से कांप रहे थे और उनके पास अपना घर भी नही है,खुले आसमान में अपना जीवन यापन कर रहे है उनको कम्बल देकर सेवा कार्य किया गया।
जिन्हें पाकर वो बहुत खुश हुये, उनकी दुआएं मिली,संस्था 2016 से ही वस्त्र बैंक,बुक बैंक,और सुखी राशन सामग्री से अपने निजी और सहयोग से अतिनिर्धन लोगो की सेवा कार्यों में लगी है। सेवा परमो धर्म पर चलने वाली संस्था का एक ही उद्देश्य है कि अपने लिए तो सब जीते है,किसी और के लिए भी जिया जाए,और हर व्यक्ति अपने स्तर पर सेवा दे सकता है,संस्था के शैलेश गर्ग ने बताया कि इस सर्दी में टोपे ,मौजे,दरी,स्वेटर,मफलर,का भी स्लैम एरिया में जल्दी ही वितरण करेंगे, इस सेवा में सहयोग श्री गुलाब सोनी, का रहा,आज सेवा देने वालो में संस्था के शैलेश गर्ग, नीरू गर्ग,बबिता ईनाणी ज्ञानेंद्र सिंह नयाल, उपस्थित थे,