47 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पद भरे

अजमेर, 21 दिसम्बर। राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार राजस्थान में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार/नायब तहसीलदार)के रिक्त 47 पदों के लिये पदस्थापन आदेश राजस्व मंडल ने जारी किए हैं।
मण्डल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए यह पद प्राथमिकता के आधार पर भरे गए हैं।

error: Content is protected !!