आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवम श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति अजमेर के सहयोग से दाता नगर,ओम नगर एवम गणेश गढ़ की पहाड़ियों में रहने वाले 50 से अधिक मासूम बच्चो को अल सुबह घने कोहरे एवम कड़कड़ाती ठंड के मध्य स्वेटर,गणवेश,मोजे एवम हुडी भेंट की गई
इस अवसर पर क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी ने कहा कि ऐसी शीत लहर में जरूरतमंदो को सेवा देकर आत्म संतुष्टि का अहसास हुआ है
क्लब अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन संयोजन में जरूरतमंद परिवार के बच्चो के मध्य जाकर सेवा दी गई
लायन मधु पाटनी ने बताया कि क्लब की सेवा पाकर
सभी बच्चो ने किया खुशी का इजहार इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गिरधर सेन ने वितरण के कार्य में सहयोग किया