सर्व धर्म मैत्री संघ की सद्भावना यात्रा

विश्व में शांति हेतु सद्भावना प्रेम व भाईचारे के संदेश हेतु सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। सर्व धर्म मैत्री संघ अजमेर के द्वारा दिनांक 1 फरवरी को शाम 4:00 बजे सद्भावना यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 812 उर्स के मेले के समापन पर विश्व में शांति हेतु सभी धर्म के द्वारा प्रार्थना आयोजित कर एक रैली का शुभारंभ किया गया रैली दरगाह बाज़ार से होते हुए बुलंद दरवाजा पहुची तत्पश्चात ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर सद्भावना की चादर पेश की गई
संस्था के सदस्य सैय्यद महफूज हसन चिश्ती द्वारा जियारत करवाई गयी व तबरुख़ भेट किया गया। संस्था का उद्देश्य न केवल अजमेर शहर अपितु भारतवर्ष दुनिया में शांति कायम रहे इसलिए दरगाह में सभी धर्मो द्वारा दुआ की गई इस अवसर, पंडित सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा, कश्मीर सिंह, हरदीप सिंह, फादर अजय, फादर कॉसमॉस शेखावत, सिस्टर अनुषा, बुद्धिस्ट विक्रम सिंह, सुरेश अग्रवाल, ब्रह्माकुमारी आशा बहन, सूरज गुर्जर, डॉक्टर भारत छबलानी,राहत हुसैन मोतीवाला सहित अन्य सदस्य वह पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही ख़ादिम मोहल्ला सुधार सीमिति के अद्य्यक्ष सैयद महफूज़ हसन चिश्ती, सचिव महमूद खान व उपाध्यक्ष तस्सदुक जमाली द्वारा सभी का शाल उड़ा कर स्वागत किया गया ।

error: Content is protected !!