बिजयनगर। महावीर इंटनेशनल बिजयनगर ब्यावर जॉन का संभागीय अधिवेशन कृषि उपज मंडी प्रांगन में सम्पन्न हुआ।
जॉन चेयरपर्सन तेजमल बुरड़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, विशिष्ट अतिथि रणजीत सिंह जी कुमठ, महावीर इंटरनेशनल कोषाध्यक्ष सुधीर जैन, महेंद्र जी चोरडिया आदि थे। इस अवसर पर संभाग के सभी 17 केंद्र के प्रतिनिधि शामिल हुये।
जोन सचिव तारेश जैन एवं कोषाध्यक्ष महावीर बिनायकिया ने बताया कि इस अवसर पर सभी केंद्र द्वारा किये गए सेवा कार्यों का प्रतिवेदन रखा गया। सभी केंद्र को सेवा कार्य के आधार पर विभिन्न आवर्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अनिल जैन ने सभी को ई चौपाल से जुड़ने और अपने विचारों को आदान प्रदान का आव्हान किया। उन्होंने अपेक्स की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सफल संभागीय अधिवेशन करने के लिए बिजयनगर केंद्र को शुभकामनाएं दी।
मंच का संचालन जोन कॉर्डिनेटर रूपेश कोठारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संभाग के सभी केंद्र के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।