वर्तमान समय में प्रेम सद्भावना में भाईचारे की बहुत आवश्यकता है
आज दिनांक 14 फरवरी 2024 – सर्वधर्म मैत्री संघ की ओर से बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सोफिया भट्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में प्रातः 10ः30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि फादर रोबी, जनरल सेक्रेटरी फक्र दिल्ली से अध्यक्ष सिस्टर सुषमा रहे।
यह जानकारी देते हुए सर्वधर्म मैत्री संघ अध्यक्ष प्रकाष जैन ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलित व पुष्प अर्पित किए गए। तत्पष्चात बसंत पंचमी कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य लोगों में भाईचारा और सर्व समाज को एकत्रित कर एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास है के बारे में जानकारी दी। संस्था का मूल उद्देश्य है कि सांप्रदायिक सदभावना प्रेम व भाईचारे का उसे किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा लोग जोड़कर शहर को एक भारत के नक्शे पर मॉडल स्थापित करें।
निदेशक फादर कॉस्मो शेखावत ने संस्था के प्रबंधन की बात बताते हुए नए आमंत्रित सदस्यों को संस्था से जोड़ने के लिए प्रपोज दिया। सिस्टर अनुषा प्राचार्य दम स्कूल में सभी आमंत्रित सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रेम सद्भावना में भाईचारे की बहुत आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सरदार कश्मीर सिंह, तनसिंह शेखावत, राहत हुसैन मोतीवाला, अजीत दुआ, हल्द्वानी, मोहम्मद खान, मोहसिन खान, नमन जैन, सूरज गुर्जर, डॉक्टर भारत छबलानी, प्रहलाद यादव, गणपत किशोर हल्दानिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777
