राज्य स्तरीय व्यावसायिक प्रशिक्षण आमुखीकरण कार्यशाला का समापन

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं ज़िला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अजमेर के सयुंक्त तत्वाधान में राजकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा प्रदाता कम्पनीयों द्वारा नियोजित व्यावसायिक प्रशिक्षकों की 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला प्रादेशिक वीर तेजा जाट विश्राम स्थली सुरसुरा किशनगढ़ में आयोजित की गई जिसका समापन आज हुआ ।
कार्यशाला के समापन आज 16 फ़रवरी शुक्रवार को समग्र शिक्षा अजमेर से परियोजना समन्यवक दीपक सांवरिया व शिविर प्रभारी प्रधानाचार्य नवाँ कानाराम गुर्जर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गिर्राज व्यास ने किया।
समापन के दौरान
परियोजना समन्यवक दीपक साँवरिया ने प्रशिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कार्यशाला में अर्जित कौशल को विधालय में अंतिम छोर पर बैठे छात्र तक पहुँचाने का आग्रह किया एवं प्रशिक्षिकों से सवाल जवाब कर प्रतिवेदन प्राप्त किया।
आर एन रावत ने बताया की कार्यशाला में आईटी एवं आइटीज ट्रेड में अजमेर,टोंक,बूँदी जिले के 63 एवं ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड में अजमेर भीलवाड़ा व चितोड़गढ़ जिले के 53 व्यावसायिक प्रशिक्षको ने भाग लिया ।
प्रशिक्षण के दौरान शिविर सह प्रभारी के रूप में प्रभातीलाल कुमावत,सतीश शर्मा,पिंकी जाजड़ा एवं मधु शर्मा रहै ।

error: Content is protected !!