आत्मविश्वास, संकल्प व पूर्ण परिश्रम ही सफलता का आधार- राजेश्वर सिंह

अजमेर 29 फरवरी। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि कर्म क्षेत्र में आत्मविश्वास, संकल्प व पूर्ण परिश्रम के साथ दायित्वों का निर्वहन ही सफलता का प्रमुख आधार है।
वे गुरुवार को राजस्व मंडल सभागार में मंडल सदस्य श्री रामनिवास जाट एवं विष्णु कुमार गोयल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि समर्पित अनुभवी एवं कर्तव्यनिष्‍ठ छवि वाले अधिकारियों ने अपने कार्य व्यवहार से मंडल में विशेष छाप छोड़ी है। समारोह में श्री रामनिवास जाट एवं विष्णु कुमार गोयल ने अपने राजकीय सेवा के अनुभव साझा करते हुए परिश्रम को सफलता का आधार बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने दोनों अधिकारियों को साफा, माल्यार्पण एवं गीता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद मंडल सदस्य गणेश कुमार भंवर सिंह सांदू कमला अलारिया, भवानी सिंह पालावत, महेंद्र लोढ़ा, अतिरिक्त निबंधक प्रिया भार्गव व राजस्व मंडल विभागीय समिति के अध्यक्ष सुधीर शर्मा सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक गण मौजूद थे। संयोजन देवेश बडीवाल ने किया।

error: Content is protected !!