16 दिवसीय पखवाडे़ में 40 संस्थाएं मिलकर 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी

31 मार्च को 21 फीट की झूलेलाल प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा
चेटीचंड के दिन ही सिंधी भाषा मान्यता दिवस
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये सभी कार्यक्रमों में करेगें शत प्रतिशत मतदान की अपील

अजमेर 23 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में दसवां 16 दिवसीय चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव 2024 पंचायतों, सामाजिक संगठनों, सिन्धी विद्यालयों व धार्मिक संगठनों के सहयोग से इस वर्ष 31 मार्च से 15 अप्रैल तक 40 संस्थाएं मिलकर 50 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इसमें धर्म ध्वजा पूजन, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, क्रिकेट प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर, सिन्धु रत्न सम्मान, सिन्धियत जी सुहिणी शाम, विचित्र वेशभूषा, चेटीचण्ड व नवसंवत्सर संगोष्ठी, बुजुर्गों, युवाओं, मातृ शक्ति का सम्मान, कौन बनेगा रोकड़ापति व टेलेन्ट हर्ट, सिन्धी लेडीज क्लब का जलसा, मुण्डन हवन जनेउ, पंचाग टिप्पणो विमोचन, मुंबई व दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां, प्रभात फेरी, मेडिकल कैम्प, चेेटीचण्ड मिलन समारोह, सिन्धु संस्कारों को देते हुए अनेकं धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मुख्य स्थानों पर आयोजित होंगे। इस वर्ष 10 अप्रैल को चेटीचंड है ओरएक महत्वपूर्ण बात यह है कि 10 अप्रैल 1967 को ही सिन्धी भाषा को मान्यता मिली थी, उस दिन भी चेटीचंड था, इतने वर्षों के बाद चेटीचंड व सिन्धी मान्यता दिवस एक ही दिन आ रहे हैं।
अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने जानकारी दी कि बंटवारे के समय सिन्ध के पाकिस्तान में चले जाने की वजह से सनातन धर्म को बचाने के लिए सनातनी अपनी मातृ भूमि को छोड़कर हिन्दुस्तान व विदेशों के विभिन्न क्षेत्रों स्थापित हो गए। 500 से भी ज्यादा वर्षों के बाद इस वर्ष श्रीराम भगवान अयोध्या के विशाल मंदिर में स्थापित हुए है, इस उपलब्ध में सारे कार्यक्रमों में आराध्य श्री झूलेलाल के साथ श्रीराम की प्रतिमा लगाकर सभी कार्यक्रमों में हनुमान चालिसा के पाठ किए जाएंगे।
शत प्रतिशत के लिये करेगें अपील –
पखवाडे में होने वाले कार्यक्रमों में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये आमजन व युवाओं को शत प्रतिशत मतदान की अपील भी की जायेगी।

कॉलोनियों में किया जाएगा पांच प्रतिभाओं का सम्मान
महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पखवाड़ा कार्यक्रम में पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा शहर की प्रत्येक कॉलानी में 5 प्रतिभा सम्मान दिये जायेंगे, जिसमे दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान 60 वर्ष से अधिक़ सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े पुरूष, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिला, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़े युवा, भाउ हरिसुन्दर सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालक, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालिका को प्रदान किये जाएंगे।

31 मार्च 2024 सायं 5 बजे, 21 फीट की झूलेलाल मूर्ति पर धर्मध्वजा पूजन, संत महात्माओं के आशीर्वाद के साथ महाआरती, स्थान: जतोई दरबार, नगीना बाग, स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा, संयोजक राजेश खटवाणी, राहुल ठारवाणी रहेंगे।
1 अप्रैल 2024, सायं 4 बजे, चेटीचंड ऐं सिंधी भाषा मान्यता दिवस, स्थान: सिंध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान व श्री अमरापुर सेवा घर द्वारा। संयोजक शंकर बदलानी रहेंगे।
2 अप्रैल 2024 साय ं6.30 बजे, झूलेलाल जी महर, राष्ट्रीय जन सेवा समिति द्वारा प्रचण्ड बालाजी मंदिर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अजयनगर, अजमेर। संयोजक मनोज झामनाणी व नानक गजवाणी रहेंगें।
3 अप्रैल 2024 सायं 6 बजे, चेटीचंड उत्सव, स्थान: महाराजा दाहरसेन हरिभाउ उपाध्याय, नगर विस्तार, भारतीय सिंधु सभा, अजयमेरू द्वारा। संयोजक कैलाश लखवाणी रहेंगे।
4 अप्रैल 2024: शाम 6 बजे झूलण जी मौज, बहिराणा साहब,झूलेलाल सेवा समिति, अजमेर द्वारां स्थान: झूलेलाल मंदिर, जेपी नगर, मदार, अजमेर। संयोजक दीदी पुष्पा साधवाणी रहेंगी।
5 अप्रैल 2024 को दो कार्यक्रम
शाम 6 बजे,हिक शाम झूलण जे नाले, स्थान: सेक्टर 2 शिव मंदिर धोलाभाटा कॉलोनी अजमेर, संस्था: पूज्य सिंधी पंचायत, धोलाभाटा। संयोजक आसनदास पारवाणी, पवन साजनाणी, सुरेश मोटवाणी रहेंगे।
सायं 6 बजे हां मां सिंधी आहियां कार्यक्रम, स्थान: ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिल टॉप, अजय नगर, अजमेर, संस्था: सिंधु ज्योति सेवा समिति, अजमेर। संयोजक मंघाराम भिरयाणी रहेंगे।

6 अप्रैल 2024 को चार कार्यक्रम
सुबह 11.30 बजे सिन्धुरत्न सम्मान समारोह, स्थान: स्वामी कॉम्पलेक्स अजमेर, सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर द्वारा, संयोजक: गिरधर तेजवानी रहेंगे।
शाम 4 बजे लाडी बाई मातृशक्ति जुलूस, स्थानः पार्वती उद्यान अजय नगर से सांई बाबा मन्दिर, अजमेर, संस्था: भारतीय सिंधु सभा, अजयनगर, अजमेर। संयोजक सुनीता लखवाणी रहेंगी।
शाम 6 बजे पूज्य बहिराणा साहिब ए भण्डारो, स्थानः अनिता आईसक्रीम पार्लर, चौधरी होटल के सामने, अजमेर, संस्था: सिन्धु समिति रामगंज, अजमेर, संयोजक रमेश दरयाणी, गोविन्द रिजवाणी रहेंगे।
शाम 6 बजे, पूज्य बहिराणा साहिब ऐं भंडारो, स्थान: नाका मदार अज़मेर, संस्था: सिंधी सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नाका मदार, अजमेर, संयोजक: कमल शाहाणी, राजू दादलाणी रहेंगे।
7 अप्रैल 2024 को चार कार्यक्रम
शाम 6 बजेटेलेन्ट शो-नृत्य-लाडा गीत, ताम प्रतियोगिता-सिंधी फूड फेस्टिवल, स्थान: स्वामी कॉम्पलैक्स कचहरी रोड, अजमेर, सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर द्वारा, संयोजक हेमा साधवाणी, प्रेम केवलरमाणी, प्रियंका किशनानी, गौरांग स्वामी रहेंगे।
सुबह 09 बजेध्वजारोहण, स्थान: सिंधु भवन पंचशील, अजमेर, संयोजक: मनोज मेंघणी, अजीत मुलाणी रहेंगे।
सुबह 10 बजेमेडिकल चेकअप कैंप, स्थान: सिंधु भवन पंचशील, अजमेर, संयोजक: शोभराज विधाणी, विजय अलमचंदानी रहेंगे।
शाम 6 बजेक्रिकेट चेटाभेटी, स्थान: सुबह 10 बजे स्ट्राइक द ट्रर्फ, पंचशील, अजमेर, संयोजक: मुकेश आहूजा, कमल मोतियानी रहेंगे।
8 अप्रैल 2024 को छः कार्यक्रम
सुबह 10 बजेकेर ठहंदो रोकड़ापति सिन्धीयत जी शान, स्थान: संत कंवरराम स्कूल, आशागंज अजमेर, संस्था: सिंधी शिक्षा समिति औरं कलवाणी परिवार द्वारा, संयोजक:नरेन्द्र कलवाणी रहेंगे।
सायं 6 बजे से बहिराणा साहिब कार्यक्रम, स्थान: श्रीनगर रोड अजमेर, संस्था दुःख भंजन हालाणी दरबार व द स्मार्ट अजमेरियन द्वारा, संयोजक: सोना धनवाणी, लाल बच्चाणी रहेंगे।
सायं 6 बजे सुहिणी शाम झूलण जे नाले कार्यक्रम, स्थान: अजय नगर सिन्धंी समाज अजमेर, संयोजक: केटी वाधवाणी, शंकर सबनाणी रहेंगे।
सायं 6 बजे हिक शाम सिन्धियत जे नाले सांस्कृतिक जलसो, स्थान: सामुदायिक भवन, सी-ब्लॉक, चंदवरदायी नगर, अजमेर, संस्था: सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी नगर द्वारा, संयोजक- चन्द्र नावाणी, प्रकाश मूलचन्दाणी, रमेश एच. लालवाणी रहेंगे।
सायं 7 बजेसिन्धी पूज्य बहिराणा साहिब, अजमेर, स्थान: अम्बे विहार, फॉयसागर रोड, अजमेर, संस्था: जय झूलेलाल सेवा समिति, अम्बे विहार संस्था द्वारा, संयोजक- भगवानदास कलवाणी, वासदेव टिलवाणी, हरेश शिवनाणी, सुन्दरदास बसराणी रहेंगे।
सायं 8 बजेलाडा चटाभेटी, स्थान: सिन्धु भवन, पंचषील, अजमेर, संस्था: पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील द्वारा, संयोजक-अंजली हरवाणी, कांता मोतियाणी, कमला विधाणी, माला टेवाणी रहेंगे।
9 अप्रैल 2024 को छहकार्यक्रम
सुबह 10 बजे,फेन्सी ड्रेस, निबंध चटाभेटी ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थान: विद्यालय परिसर, हरिसुन्दर, संतकंवरराम, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, आदर्श विद्यालय और रा.उ.मा.वि. खारी खुई, संयोजक महेश टेकचन्दाणी रहेंगे।
शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेन्सी ड्रेस, पूज्य बहिराणा साहिब, स्थान: पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क, वैशाली नगर, अजमेर, संस्था: वैशाली सिन्धी सेवा समिति संस्था, संयोजक जयप्रकाश मंघाणी रहेंगे।
शाम 6 बजे,बहिराना, सांस्कृतिक संध्या मेलो ऐं भंडारो, स्थान: पूज्य सिंधी पंचायत, पंचशील, अजमेर, संयोजक: राधा किशन आहूजा, मोहन चेलाणी रहेंगे।
शाम 6 बजे,पूज्य बहिराणा, छेज ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थान: नवयुवक सेवा मण्डल, आशागंज, संस्था: पूज्य उद्ेरोलाल
झूलेलाल मंदिर आशागंज, संयोजक- वीरूमल ज्ञानचन्दाणी, अजीत पमनाणी रहेंगे।
सायं6 बजे झूलण जी मौज, बहिराणा, स्थान: शिव मंदिर जीएलओ ग्राउण्ड के सामने अजमेर, संस्था: डी.आर.एम. ऑफिस कर्मचारी संस्था, संयोजक: कमल मोतियाणी, अशोक तोलाणी रहेंगे।
सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर, स्थान: शिव ज.ला.ने चिकित्सालय अजमेर, संस्था: सिंधी युवा संगठन, अजमेर, संयोजक कमल लालवाणी रहेंगे।
10 अप्रैल 2024 चेंटीचंड दिवस एवं पांच कार्यक्रम
सुबह 5 बजे,प्रभात फेरी, झांकियूं ऐं प्रसाद, स्थान: राजीव सर्किल, पंचशील से सिन्धु भवन, संस्था: पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर, संयोजक: मुकेश आहूजा, मनोज मेंघाणी रहेंगे।
स्थान: हासी बाई धर्मशालासे सिन्धुवाड़ी उदेरोलाल, झूलेलाल मंदिर, आशागंज नवयुवक सेवा मण्डल, संयोजक लेखराज ठाकुर, दिनेश गुरबक्षाणी रहेंगे।
सुबह 10 बजेहवन, मुण्डन, जणियां ऐं टिप्पणे जो विमोचन, स्थान प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्शनगर, आदर्श सिन्धी पंचायत संस्था, संयोजक- वंदना अबीचंदाणी, निर्मला ईसराणी, वंदना साधनाणी रहेंगे।
स्थान भाटिया प्रॉपर्टी, चन्दवरदायी नगर, संस्था सिन्धु विकास समिति, चन्दवरदायी।
सुबह 11 बजे बहिराणा साहिब, स्थान प्रथम शॉपिंग सेन्टर, शास्त्री नगर, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर संस्था, संयोजक प्रकाश दादलाणी रहेंगे।
चेंटीचंड जुलूस का स्वागत चेटीचण्ड के अवसर पर चेटीचण्ड जुलूस का पूरेे मार्गों पर समिति द्वारा स्वागत किया जाएगा।
11 अप्रैल 2024 सायं 06 बजे से नवसंवत्सर ऐं चेटीचंड ते संगोष्ठी कार्यक्रम, स्थान: ऑनलाइन प्लेटफार्म, पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति संस्था, संयोजक गिरधर तेजवाणी रहेंगे।
सायं 6 बजे से चेटीचंड मिलन ए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, सिंधु भवन, पंचशील, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर संस्था, संयोजक मीना खेमानी, कंचन हरवाणी रहेंगे।
12 अप्रैल 2024
सुबह 6 बजे पूज्य बहिराणा साहिब ऐं दीपदान महाआरती स्थान: वरूण सागर (फॉयसागर झील) अजमेर, ताराचंद हुंदलदास खानचन्दानी सेवा संस्था(श्री अमरापुर सेवा घर) पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति एवं फॉयसागर रोड, कॉलोनियां संस्था, संयोजक – शंकर बदलानी, नरेन्द्र बसराणी, ओम प्रकाश हीरानंदानी रहेंगे।
13 अप्रैल 2024 सायं 5.30 बजे से ैस्ब् (सिंधी लेडीज क्लब) जो सालानंो जलसो ‘भक्ति ऐं शक्ति’, स्थान जवाहर रंगमंच, अजमेर, सिन्धी लेडीज क्लब, अजमेर। संयोजक दिशा किशनानी रहेंगी।
14 अप्रैल 2023, शाम 6 बजे पूज्य बहिराणा साहिब, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बुजुर्गन जो सम्मान, पंचांग विमोचन स्थान: आदर्श सिंधी पंचायत, आदर्श नगर अजमेर संस्था, संयोजक- दीपक गागनाणी, विक्रम वाधवाणी, भावना आसनाणी रहेंगे।
15 अप्रैल 2024 दो कार्यक्रम,
शाम 6 बजे झूलेलाल छठी उत्सव स्थान: झूलेलाल मन्दिर, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशालीनगर झूलेलाल सेवा मण्डली, संयोजक खुशीराम ईसराणी रहेंगे।
इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, चांद बावड़ी, संस्था नवयुवक मण्डल, संयोजक राम बलवाणी रहेगें।
सामाजिक संस्थाएं, जो मिलकर पूरे पखवाडे़ में अपनी मुख्य भूमिका अदा करेंगी
सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं पखवाड़े में भूमिका अदा करेंगी। स्वामी द्ांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट, सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर, भारतीय सिन्धु सभा अजयमेरू, सिन्धु समिति अजमेर, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, सिन्धु विकास समिति, चंदवरदायी, सिन्धु सोशल वेलफेयर सो. नाका मदार, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, अजमेर, श्री अमरापुर सेवा घर, कोटड़ा, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, अजमेर, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, झूलेलाल सेवा समिति, जे.पी. नगर, चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी, अजमेर, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, संत कंवरराम मंडल, अजमेर, सिंधी युवा संगठन, अजमेर, श्री आलकेश्वर महोदव मंदिर अम्बे विहार, पूज्य पारब्रहम सेवा ट्रस्ट, सिन्धी समाज रामगंज, अजमेर, सिन्धु शोधपीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, क्षेत्रिय सिन्धी समिति फायसागर रोड, सिन्धी इतिहास व साहित्य शोध संस्थान, जय झूलेलाल सेवा समिति बी.के. कौल, झूलेलाल मंदिर प्रेमप्रकाश आश्रम मार्ग, पूज्य सिन्धी पंचायत शास्त्री नगर, सिन्धी बोली विकास समिति, अजमेर, झूलेलाल सेवा मण्डली वैशाली नगर, द स्मार्ट अजमेरियन, अजमेर व स्कूलों द्वारा हरी सुन्दर, संत कंवरराम, स्वामी सर्वानन्द, आदर्श विद्यालय व खाईकुई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम आयोजित करने के लिए गठित की गई कमेटी
मार्गदर्शक मण्डल:- महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी ईसरदास, स्वामी आत्मदास, स्वामी अर्जुनदास, स्वामी रामप्रकाश शास्त्री, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, महेश तेजवाणी। संरक्षकः- नरेन शाहणी भगत, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरीश वर्याणी, हरी चन्दनाणी, हरीश झामनाणी, ईश्वर ठाराणी, वासुदेव मंघाणी, गुरबक्ष मीराणी, नारायणदास थदाणी, उपाध्यक्षः- राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृंदाणी, जगदीश अबीचंदाणी, शंकर बदलानी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, पुष्पा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुल्सियाणी, प्रकाश मूलचन्दाणी, मंत्रीः- हरीश केवलरामाणी, अनिल आसनाणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष गुवालाणी, दिशा किशनानी, रमेश मेंघाणी, रमेश एच लालवाणी, अजीत पमनाणी, ओम हीरानंदाणी, प्रचार मंत्रीः- प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी, चन्दर नावाणी, महेश इसराणी। वित्त समितिः- जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी, प्रकाश छबलाणी, के.टी वाधवाणी, कमल लालवाणी, दिनेश मुरजाणी।
स्वागत समिति:- हरिराम कोडवाणी, जगदीश भाटिया, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, किशनचंद हरवाणी, राजकुमार तुल्सियाणी, गोविन्द मनवाणी, मनोहर पारवाणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश रामाणी, नारायणदास रामचंदाणी, किशन बालाणी, रमेश चेलाणी, मनोहर पारवाणी, कमल शाहणी, घनश्याम भगत, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश, नारायणदास रामचंदाणी, मोहन सोनी, चन्द्र नावाणी, देवीदास साजनाणी, दिनेश बालाणी, सोनू निरंकारी, गरीश बालाणी, डॉ. भरत छबलाणी। महिला समिति: डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, कमला गोकलाणी, हेमलता खत्री, रश्मिी हिंगोराणी, निशा जेसवाणी, महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी, रूकमणी वतवाणी, कौशल्या कुंदनाणी, श्वेता शर्मा, निशा भाटिया, कमला विधाणी, कंचन हरवाणी, माला टेवाणी, अनिता आलवाणी, हेमा बसनाणी, वर्षा मूलाणी, डॉ.नीलम छाबडिया, कुसुम अच्छरिया, निर्मला दीदी, अंजली हरवाणी, पुष्पा ठाकुरी, कंचन खटवानी, रितू मोती रमानी, सुशमा अभिचंदानी, भारती बेलानी, पूनम जैनानी, चन्द्र थदानी, माया केसवानी, शकुन्तला अच्छरिया। युवा समितिः- कुमार लालवाणी, मुकेश आहूजा, ईश्वर टहिल्याणी, मनोज झामनाणी, तीरथ विजारिया, नितेश भाटिया, सुनील लालवाणी, मोहन मूलचंदाणी, गौरव मीरवाणी, सतीश कलवाणी, हरीश आसनाणी, तरूण लालवाणी, दीपक निहालाणी, हितेश मंगलाणी, नीतेश खेमचन्दाणी, गिरीश लालवाणी, सोना धनवाणी, मोहन मूलचंदाणी। सहकार समिति नारायण सोनी, किशोर कन्हैया लाल, मधुष चौधरी, दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, गोविन्द जैनाणी, डॉ. राजेश टेकचंदाणी, महेश चोटवाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दौलत लौंगाणी, चन्द्र बालाणी, वासदेव लालवाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी (शक्कू), जयप्रकाश मंघाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, किशोर टेकवाणी, पुरूषोतम तेजवाणी, नारायण रावाणी, नरेश सोनी, अजीत मूलाणी, महेन्द्र भोजवाणी, लक्ष्मणदास दोलताणी़, महेश सुजनाणी, महेश साधवाणी, हेमन्त आसनाणी, सुरेश मोटवाणी, घनश्याम टेहलीयाणी, राजेन्द्र प्रसाद जयसिंगाणी, गुलशन मंघाणी।
प्रेस वार्ता में संरक्षक गिरधर तेजवाणी, उपाध्यक्ष जगदीश अबीचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदाणी, कोषाध्यक्ष लाल नाथाणी, मंत्री दिशा किशनाणी व महेश मूलचंदाणी सम्मिलित थे।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
9414705705

error: Content is protected !!