ठार माता ठार पहिंजें ब्चणन खे ठार……… हिंगलाज माता पर भजन
चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव-2024 चौथा दिन
अजमेर -3 अप्रेल – पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के चौथे दिन भारतीय सिन्धू सभा महानगर अजयमेरू की ओर से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक के हिंगलाज माता मन्दिर पर पूजन अर्चना व घनश्याम भगत द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
समिति अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि हमारी कुलदेवी हिंगलाज माता का मन्दिर जो वर्तमान में पाकिस्तान में है हम आज दाहरसेन स्मारक पर स्थित हिंगलाज मैया की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर प्रार्थना करते हैं कि हिन्द और सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बने और हमारी माता हिंगलाज के दर्शन हम अपनी भारत धरती पर करें।
मशहूर कलाकार घनश्याम भगत ने अपनी प्रस्तुतियों में माता के चरणों में हाजिरी देते हुये ठार माता ठार पहिंजें ब्चणन खे ठार……… व झूलेलाल भजनों में मुंहिंजी बेडी अथई विच सीर ते……….जंहिखें झूलण कयो मालामाल उहो हथ मथे करे…………. वेठो आ अजमेर में झूलेलाल वेठो आ……….पर सभी को आनंदित किया।
संयोजक कैलाश लखवाणी ने बताया कि आराध्यदेव झूलेलाल की पंच महाज्योति व्यापारिाक प्रकोष्ठ के कमलेश शर्मा, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, झूलेलाल मन्दिर वैशाली नगर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने प्रज्जवलित कर किया। जगद्गुरू श्रीचन्द्र भगवान व संत कवंरराम की मूर्ति पर भी श्रृद्धासुमन अर्पित किये। प्रारम्भ में सिन्धी में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी व आभार लाल नाथाणी ने प्रकट किया। मंच का संचालन किशन केवलाणी ने किया। सभी ने सिन्ध के मानचित्र पर राष्ट्र रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प लिया। स्वामी द्ादूराम साहिब दरबार की ओर से तैयार झूलेलाल मूर्तियांें को स्मृति चिंह के रूप में दिया गया।
स्वामी लीलाशाह की जीवन सादगी व सेवा के लिये प्रेरणादायी –
सभा के संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने आज स्वामी लाीलाशाह की 144वीं जयंती पर सभी को बधाई देते हुये कहा कि अखण्ड भारत के महान कर्मयोगी व तपस्वी स्वामी लालाशाह जी का जीवन सदैव सादगी का रहा और देश भर में सामूहिक विवाह, कन्याओं के शिक्षण व जरूरतमंद परिवारों की सेवा के लिये समर्पित रहा ऐसे महान संत के जयंती पर हम सभी उनको याद करके प्रोरणा लें।
समारोह में जयप्रकाश मंघाणी, महेश मूलचंदाणी, महेन्द्र तीर्थाणी, गिरधर तेजवानी, पुरूषोतम तेजवाणी, जी.डी.वृंदाणी, महेश टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी, मनीष गुवालाणी, तुलसी सोनी, महेश ईसराणी, ओम प्रकाश हीरानंदाणी, मुकेश आहूजा, दिजीप भूराणी, नारायण सोनी, दयाल शेवाणी, भगवान कलवानी, कमलेश शर्मा, राकेश वलियानी, चंदा थदानी, हरी केवलरमानी, नेहा टेकचंदानी, डॉ. भरत छबलानी, डॉ. अशोक तेजवानी, कैलाश लखवानी , वासुदेव कुन्दवानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कल गुरूवार 4 अप्रेल का कार्यक्रम झूलेलाल मन्दिर जे.पी नगर मदार पर होगा –
संयोजक पुष्पा साधवाणी ने बताया कि गुरूवार 4 अप्रैल 2024 सायं 6 बजे, चेटीचंड उत्सव पर झूलण जी मौज, बहिराणा साहब, झूलेलाल सेवा समिति, अजमेर द्वारां झूलेलाल मंदिर, जेपी नगर, मदार, अजमेर पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,
मो.9414705705
