अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने किया शक्ति प्रदर्शन

जयपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अजमेर से हजार कांग्रेसियों ने लिया भाग

अजमेर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए आगाज के लिए आज जयपुर में आयोजित कांग्रेस न्याय पत्र 2024 एवं घोषणा पत्र लागू करने के लिए आयोजित विशाल जनसभा में अजमेर अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विशाल जनसभा में कांग्रेस का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी प्रियंका गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित देश और प्रदेश के नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहां कि 10 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में काबिज हुई है । आज भी देश में किसान युवा मजदूर एवं हर वर्ग परेशान है। देश में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की अपील की।

जनसभा मे अजमेर से प्रस्थान करने से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि राजस्थान में मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है। आज भी राजस्थान में पेट्रोल डीजल महंगा मिल रहा है ।उन्होंने दावा किया कि अबकी बार 400 पार का सपना धाराशाही होगा और भारतीय जनता पार्टी 200 सीटों में सिमत जाएगी।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष शिवकुमार बंसल ने बताया कि जयपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अजमेर शहर से एक हजार से अधिक एवं अजमेर संसदीय क्षेत्र से पांच हजार से अधिक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जनसभा में अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी शहर अध्यक्ष विजय जैन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ डॉ राजकुमार जयपाल डॉ श्रीगोपाल बाहेती हाजी इंसाफ अली द्रोपती कोली जयशंकर चौधरी महेश चौहान प्रियदर्शी भटनागर निर्मल बेरवाल पवन ओड संजय जोशी जीवन भाकर दयानंद चतुर्वेदी कैलाश कोमल मनीष सेठी मुजफ्फर भारती श्याम प्रजापति मोहित मल्होत्रा अब्दुल फरहान महेश चौहान मनोज कंजर दिनेश के शर्मा हनीश मारोठिया अनुराग रायपुरिया सुनील धानका सहित हजारों कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!