आज दिनांक 11 अपै्रल 2024 – अखिल अखिल भारतीय जागृति मंच के अध्यक्ष पूनम चंद मारोठिया के नेत्रत्व में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंति पर विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में वाहनों द्वारा रेली निकाली गई। रैली राधे रानी गार्डन गुलाब बड़ी से प्रारम्भ हुई जो कि शहर के मुख्य मार्गों से निकलती हुई ज्योति राव फुले सर्किल पर समाप्त हुई।
यह जानकारी देते हुए पूनमचंद मारोठिया ने बताया कि महात्मा ज्योतिराव फुले जयंति पर समाज बन्धुओं द्वारा प्रातः 10ः00 बजे ज्योतिराव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया जिसमें लोकसभा प्रत्याक्षी रामचंद्र चौधरी, भागीरथ चौधरी, अनीता भदेल, द्रोपती कोली, महेंद्र सिंह रलावता, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, सुनील लारा, महेश चौहान, दिलावर चौहान, रजनीश चौहान, चंद्रकांत सैनी, मनीष मारोठिया, हनीश मारोठिया, हिमांशु चौहान, त्रिलोक इंदौरा, निक्की टुंडवाल, बालमुकुंद टाक, जितेंद्र मारोठिया, राजेश भाटी, दिलावर चौहान आदि समाज बन्धु उपस्थित रहे। रैली को त्रिलोक चंद इंदौरा व धमेन्द्र गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया। रैली में हजारों की संख्या में युवा, बुजुर्ग माताएं आदि मौजूद रही जिनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। रैली का समापन ज्योतिबा फुले सर्कल पर किया गया जहां पर 1100 दीपक के साथ दीपदान किया गया और बैंड बाजे की मधुर धून के के साथ महात्मा जी की आरती की गई। कार्यक्रम के बाद धन्यवाद सभा की गई जिस पर प्रमुख लोगो ने अपनी बात रखी।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया, हेमराज खरोलिया, हेमेन्द्र सिंगोदिया, पालाराम सैनी, अनिल मौर्य, घीसू गढ़वाल, दिलीप गढ़वाल, धर्मेंद्र टाक, मोहित सैनी, भूपेंद्र टाक, प्रिंस भाटी, जय भाटी, लक्ष्यराज सैनी, मोहित सैनी, संतोष मौर्य, सुनीता चौहान, शारदा मालाकार, बबीता चौहान आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।
पूनमचंद मारोठिया
अध्यक्ष
राष्ट्रीय जागृति मंच, अजमेर
मो. 7737334970