चौंसठ रिद्धि महामण्डल विधान का भव्य आयोजन

आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में आचार्य महावीरकीर्तिजी महाराज के अवतरण दिवस पर दिनांक 2 मई को दोपहर 1.00 बजे से चौंसठ रिद्धि महामण्डल विधान का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विधान के मुख्य पुण्यार्जक श्री प्रदीप-सरस्वती पाटनी परिवार, अजमेर है। यह विधान छोटा धड़ा नसियां मंदिर प्रांगण में आयोजित होने जा रहा है। श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के सुनिल जैन होकरा ने बताया कि इस अनुष्ठान में समाज के सभी महिला मंडल भाग ले रहे है।
कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए – आचार्य सुनील सागर जी महाराज ड़ा धड़ा नसियांजी में आयोजित प्रात:कालीन प्रवचन सभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य गुरूदेव सुनील सागरजी महाराज ने कहा कि जिस ध्यान के बाद कुछ ध्यान लगाना शेष ना रहे, जिसे गाने के बाद कुछ गाना शेष ना रहे, वे आत्मा खुद ही हो जाते है परमात्मा। जीवन में धर्म का रस ना रहेगा तो जीवन रूपी फल बेकार हो जायेगा। विनम्रता और विश्वास जितना कम होता जायेगा उतनी ही आगे आने वाली पीढिय़ा परेशान होती जायेगी। पुराने समय में जैसा लोग कहते थे वैसा वे स्वयं भी करते थे। अर्थात् जैसा आचरण शोभित होता था वह प्रत्यक्ष नजर भी आता था, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में परिस्थितियां बदल गई है, जो जैसा होता है वैसा दिखता नहीं है और जैसा दिखता है वैसा वह पाया नहीं जाता है। आचार्यश्री ने कहा कि हमें अपनी धार्मिक पौराणिकता को संस्कृति को कभी भी भूलना नहीं चाहिये, जो हमारे बुजुर्गों ने इतने भव्य मंदिर, जिनालय हमें सौंपे है उनकी रक्षा, सुरक्षा, व्यवस्था हमारा प्रथम दायित्व है। आचार्यश्री ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को संस्कारित जीवन जीने के लिये प्रेरणा देनी चाहिये। लेकिन उससे पहले यह भी आवश्यक है कि माता-पिता स्वयं भी संस्कारित हो।
जागृति मंच के प्रवक्ता संदीप बोहरा ने बताया कि आज की सभा में आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज का चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन श्री प्रदीप पाटनी सरस्वती पाटनी द्वारा किया गया। आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन, शा भेंट का सौभाग्य भी पाटनी परिवार को मिला। सभा में पुखराज पहाडिय़ा, डॉ. आर. के गोधा, मिश्रीलाल गदिया, मनीष सेठी, अनिल गदिया सहित सभी समाज बंधु उपस्थित थे। प्रवक्ता संदीप बोहरा ने बताया कि प्रतिदिन प्रात:कालीन प्रवचन बड़ा धड़ा नसियांजी में प्रात: 8.00 बजे से होंगे एवं दोपहर का स्वाध्याय एवं संध्याकालीन आरती सायं 6.30 बजे छोटे धड़े नसियांजी में होगी।
आहार चर्या का अद्भुत नजारा
प्रवक्ता संदीप बोहरा ने बताया कि आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के विशाल संघ को आहार देने के लिये प्रात: प्रवचन सभा के पश्चात छोटे धड़े की नसियां में अपार धर्मप्रेमी परिवारों का जमावडा देखने को मिल रहा है। जब भी नगर में बडे संघ का आगमन होता है तो आहार चर्या देखने के लिये श्रद्धालुओं की भीड लग जाती है। 200 से अधिक श्रावक प्रतिदिन आचार्य संघ की आहार चर्या में भाग ले रहे है।
संदीप बोहरा प्रवक्ता
मो. 9166944296

error: Content is protected !!