कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने नांदसी में किया घर-घर जनसंपर्क

अजमेर । अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र की नांदसी ग्राम में घर-घर जनसंपर्क कर अजमेर के चहुमुखी विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया ।
कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी का आज ग्राम नांदसी पहुंचने पर ग्राम वासियों ने माला पहनाकर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया । कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के साथ ग्राम वासी रामदेव नेकाडी जयदीप सिह राठौड रामेश्वर जाट रामदेव सम्पत लाल गर्ग गोपाल ईतड गोपाल शर्मा रामचन्द सिद्ध श्रवण नायक प्रभु नायक शिवराज बलाई छीतर रेगर किशन माली भोमा गुर्जर राम किशन जाट विवेक कड़वा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
उल्लेखनीय की 2 मई को नांदसी ग्राम के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होगा।

error: Content is protected !!