बीमार पिता एवम माता के साये से वंचित बालिका के विवाह में सहयोग देकर सम्बल प्रदान किया गया

बालिका के विवाह में सहयोग के लिए समिति की सदस्याएं सदेव तत्पर .मधु पाटनी
श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर एवम श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर की जाटियावास इकाई के तत्वावधान में अजमेर के अंचल में बसा ग्राम नागेलाव की रहने वाली बालिका पूजा पुत्री शंकर लाल जिसका विवाह आगामी 16 जुलाई को होने जा रहा है में सहयोग प्रदान किया गया
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि बालिका की माता का 12 वर्ष पूर्व एवम एक भाई का 3 वर्ष पूर्व देहांत हो गया एवम पिता बीमार एवम अर्ध विक्षित है एक भाई है जो परिवार को मेहनत मजदूरी करके जेसे तैसे घर को चला रहा है बालिका की एक छोटी बहन भी है ग्राम के सरपंच सुआलाल चौहान एवम शिक्षक चंद्रप्रकाश चौहान ने श्री दिगंबर जैन महासमिति के अध्यक्ष अतुल पाटनी से जरूरतमंद बालिका के विवाह में सहयोग की अपील की जिसे श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के नेतृत्व में वैवाहिक कार्य में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री देकर सहयोग किया गया इस अवसर पर मधु पाटनी ने कहा कि समिति की सभी सदस्याए जरूरतमंद बालिकाओं के विवाह में सहयोग देने को सदेव तत्पर रहती है
इकाई अध्यक्ष मैना बड़जात्या मंत्री पूजा काला ने बताया कि समिति संरक्षक राकेश पालीवाल,
अध्यक्ष अतुल पाटनी,मोना पाटनी,समाजश्रेष्ठी श्रीमती उर्मिला सोगानी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री नवीन जी सोगानी,पदम चंद जैन एवम जाटियावास इकाई की सदस्याओ का इस अनुकरणीय सेवा में सहयोग रहा
समिति की मंत्री सरला लुहाड़िया ने बताया कि इस अवसर पर मधु पाटनी,
मोना पाटनी, आशा पाटनी,पिंकी पाटनी,पूजा काला,मैना बड़जात्या,राकेश पालीवाल,अतुल पाटनी,ग्राम सरपंच सुआलाल शिक्षक चंद्र प्रकाश आदि मोजूद रहे
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!