-आरोपी को कानून के माध्यम से जल्द से जल्द सजा सुनाई जानी चाहिए
-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
👉अजमेर में रेलवे स्टेशन पर 17 जून की रात अपने परिवार के साथ सोई मासूम बालिका को उठाकर उसके साथ दरिंदगी करने का मामला बेहद ही शर्मनाक और मानवता व इंसानियत को झकझोर देने वाला है। अजमेर का हर व्यक्ति इस दरिंदगी की कड़ी निंदा कर रहा है। हर शहरवासी शर्मसार है। यदि रेलवे स्टेशन पर कोई परिवार ट्रेन आने के इंतजार में सो जाए और उसकी बेटी के साथ इतनी ज्यादा दरिंदगी हो जाए, तो सोचो उस परिवार के दिल पर क्या बीतेगी। निश्चित रूप से इस बच्ची के माता-पिता का दिल भी पल-पल रो रहा होगा। एक तरफ हम बेटियों को बचाने, पढ़ाने-लिखाने और कन्याभ्रूण हत्या रोकने की बात करते हैं, तो दूसरी ओर हमारी बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।

*कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता मुखर*
इस घटना को लेकर अजमेर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली ने महिला कांग्रेसियों के साथ जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। डॉ. द्रोपदी का आरोप है कि भाजपा के सत्तासीन होने के बाद महिला अत्याचार और बलात्कार के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और भाजपा सरकार ऐसे मामलों से निपटने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आपको बता दें, जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब विपक्ष में बैठी भाजपा भी यही बातें बोलती थी।
*भाजपाई महिलाओं ने भी उठाई आवाज*
इसी घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपी को जल्द पकड़ने और कठोर सजा दिलाने की मांग की हैl
(यदि ब्लॉग पर आप अपनी कोई राय जाहिर करना या मार्गदर्शन देना चाहते हैं, तो मेरे मोबाइल व वाट्सएप्प नंबर-08302612247 पर संपर्क कर सकते हैं। आप मेरे फेसबुक पेज, ’’मेरा संवाद’’ यू ट्यूब चैनल और वाट्सएप्प चैनल से भी जुड़ सकते हैं।)
✍️प्रेम आनन्दकर, अजमेर।
📱8302612247